गर्मी में धनिया नींबू शरबत पीते ही मिलेगी राहत, सीख लें बनाने का आसान तरीका

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

गर्मियों के मौसम में घर की बनी लिक्विड चीजों में सबसे ज्यादा पी जाने वाली ड्रिंक नींबू शरबत है। खट्टे नींबू का रस और मीठा पानी गर्मी के मौसम में रिफ्रेशिंग लगता है। इस गर्मी इस शरबत में धनिया डालकर बनाएं। सीखिए, धनिया नींबू शरबत बनाने का तरीका। 

गर्मी में धनिया नींबू शरबत पीते ही मिलेगी राहत, सीख लें बनाने का आसान तरीका

नींबू शरबत गर्मियों के लिए एक फ्रेश और हेल्दी ड्रिंक में से एक है, जो शरीर को हाइड्रेट करने के साथ ही विटामिन सी का भी अच्छा सोर्स है। ये भारत की ट्रेडिशनल ड्रिंक में से एक है, जिसे गर्मियों के मौसम में हर घर में बनाया जाता है। ये शरीर को हाइड्रेट करने के साथ ही पाचन सुधारने में मददगार होता है। नींबू शरबत बनाने का तरीका सभी का अलग-अलग है। अगर आप इस ट्रेडिशनल ड्रिंक में डिफरेंट फ्लेवर ऐड करना चाहते हैं तो धनिया मिलाएं। धनिया और नींबू का रस न केवल फ्रेशनेस से भरपूर होता है, बल्कि यह सेहत के लिए एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक भी है। यहां सीखिए धनिया के साथ टेस्टी नींबू शरबत बनाने का तरीका।

नींबू शरबत बनाने के लिए सामग्री

नींबू शरबत या नींबू पानी बनाने के लिए आपको चाहिए होगा दो गिलास पानी, तीन नींबू, छह छोटे चम्मच चीनी, एक बड़ा चम्मच धनिया का रस, स्वादानुसार नमक, काला नमक, 1/4 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर

नींबू शरबत बनाने विधि

धनिया नींबू शरबत बनाने के लिए सबसे पहले ताजे धनिये का रस निकाल लें। इसके लिए धनिये की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें ताकि मिट्टी निकल जाए। फिर थोड़े से पानी के साथ धनिया पीसकर रस निकाल लें। अब इसे नमक और हरी इलायची पाउडर डालें। अब एक कटोरे में दो गिलास पानी लें। इसमें तीन ताजे नींबू का रस निचोड़ें। फिर चीनी डालकर तब तक चलाएं जब तक वह घुलने न लगे। अब धनिया का रस डालें। चीनी के पूरी तरह घुलने तक अच्छी तरह चलाएं। अब सर्विंग गिलास में डालें और बर्फ के टुकड़ों के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें।

टिप्स- वजन कम करना चाहते हैं, तो चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें।

-इसके अलावा थोड़े तीखापन चाहते हैं तो धनिया पीसते समय एक छोटी हरी मिर्च डाल सकते हैं।

-इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए पानी की जगह चिल्ड सोडा का इस्तेमाल करें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।