
कुकर में केक? जानिए चोको वॉलनट केक की आसान होम रेसिपी
अगर आपके पास ओवन नहीं है, तब भी आप कुकर में आसानी से स्पंजी और चॉकलेटी केक बना सकते हैं। सही तापमान और टाइमिंग का ध्यान रखें, तो केक बिल्कुल परफेक्ट बनता है।
घर पर केक बनाना अक्सर लोगों को मुश्किल लगता है, खासकर तब जब किचन में ओवन ना हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ प्रेशर कुकर की मदद से भी आप बेकरी जैसा सॉफ्ट, स्पंजी और चॉकलेटी केक बना सकते हैं? कुकर में बना चोको वॉलनट केक न सिर्फ आसान है, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी आम रसोई में आसानी से मिल जाती है।
चॉकलेट का रिच फ्लेवर और अखरोट की हल्की क्रंची टेक्सचर इस केक को खास बनाती है। अखरोट ना केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत भी है जिससे यह केक थोड़ा हेल्दी ट्विस्ट भी पा लेता है। यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बिना ज्यादा झंझट, कम गैजेट्स में घर पर कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं।
कुकर में केक बनाते समय नमक या रेत की परत ओवन जैसा माहौल बनाती है जिससे केक अंदर तक अच्छी तरह पकता है। सही तापमान और टाइमिंग के साथ बनाया गया यह केक ना ज्यादा सूखा होता है और ना ही कच्चा। चाहे बच्चों का बर्थडे हो, अचानक आए मेहमान हों या शाम की चाय के साथ कुछ मीठा खाने का मन – यह चोको वॉलनट केक हर मौके पर परफेक्ट साबित होता है।
सामग्री: मैदा – 1½ कप, कोको पाउडर – ¼ कप, बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच, बेकिंग पाउडर – ½ छोटा चम्मच, नमक – 1 चुटकी, पिसी चीनी / ब्राउन शुगर – ¾ कप, तेल – ½ कप, दूध – 1 कप, वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच, विनेगर या नींबू रस – 1 बड़ा चम्मच, अखरोट – ½ कप (मोटे कटे हुए)
- कुकर की तैयारी: सबसे पहले एक भारी तले वाले कुकर में तली में नमक या रेत की मोटी परत (लगभग 1–1½ कप) डालें। यह ओवन की तरह हीट बनाए रखने में मदद करता है। कुकर को ढक्कन लगाकर मीडियम आंच पर 10 मिनट प्री-हीट करें। सीटी और रबर गैसकेट निकालना ना भूलें।
- बैटर कैसे बनाएं
- एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और नमक को अच्छे से छान लें।
- दूसरे बाउल में चीनी, तेल और दूध मिलाकर तब तक फेंटें जब तक चीनी घुल ना जाए। अब वनीला एसेंस और विनेगर डालें।
- धीरे-धीरे सूखी सामग्री को गीली सामग्री में फोल्ड करें। बैटर को ज्यादा फेंटें नहीं। अंत में कटे हुए अखरोट मिला दें।
3. केक पकाने की विधि
- केक टिन को ग्रीस कर उसमें बटर पेपर लगाएं। तैयार बैटर टिन में डालें और हल्का टैप करें।
- अब इस टिन को सावधानी से प्री-हीट किए हुए कुकर में रखें। ढक्कन बंद करें (बिना सीटी)।
- लो से मीडियम आंच पर 40–45 मिनट तक पकाएं।
4. केक चेक करने का तरीका
- 40 मिनट बाद टूथपिक डालकर चेक करें। अगर साफ निकले, तो केक तैयार है।
- कुकर से निकालकर 10–15 मिनट ठंडा करें, फिर मोल्ड से निकालें।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




