5 रुपए के बिस्किट और दूध से बन जाएगी बाजार जैसी चॉकलेट आइसक्रीम, बच्चे शौक से खाएंगे!
Recipe: हमें लगता है कि आइसक्रीम बनाने के लिए बहुत सारी चीजें और मेहनत लगती है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बाजार से अगर आप 5-10 रुपए का चॉकलेट बिस्किट ले आएं, तो उसकी भी बड़ी क्रीमी और टेस्टी सी आइसक्रीम बनकर रेडी होती है।

गर्मियों में खाना खाने के बाद ठंडी-ठंडी आइसक्रीम और मिल जाए, मजा आ जाता है। बच्चे तो इन दिनों लगभग रोज ही आइसक्रीम खाने की डिमांड करते हैं। ऐसे में सबसे बेहतर ऑप्शन यही है कि आप घर पर ही आइसक्रीम बनाकर रख लें, जिसे जब चाहे घर में कोई भी एंजॉय कर सके। खैर, अमूमन हमें लगता है कि आइसक्रीम बनाने के लिए बहुत सारी चीजें और मेहनत लगती है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बाजार से अगर आप 5-10 रुपए का चॉकलेट बिस्किट ले आएं, तो उसकी भी बड़ी क्रीमी और टेस्टी सी आइसक्रीम बनकर रेडी होती है। चीजें लगभग सभी आपके घर में मौजूद होती हैं और कोई झंझट का भी काम नहीं है। तो चलिए फटाफट से चॉकलेट आइसक्रीम बनाने का सबसे सिंपल और सस्ता तरीका जान लेते हैं।
घर पर चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की सामग्री
ये क्रीमी और टेस्टी चॉकलेट आइसक्रीम घर में रखी कुछ चीजों से आसानी से बन जाती है। इसके लिए आपको बस कोई भी चॉकलेट बिस्किट लेना है। 5 रुपए वाला छोटा पैकेट ले रही हैं तो लगभग दो पैकेट इस्तेमाल करें। इसके अलावा लगभग ढाई कप फुल क्रीम दूध लें, साथ में 1/4 कप या स्वादानुसार चीनी इस्तेमाल करें। आइसक्रीम को गाढ़ा और क्रीमी बनाने के लिए आप आधा कप घर की फ्रेश मलाई भी ले सकती हैं, साथ में एक्सट्रा क्रंच और टेस्ट के लिए चोको चिप्स और कुकीज भी एड कर सकती हैं।
बिस्किट से आइसक्रीम कैसे बनाएं? देखें रेसिपी
घर पर ही चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए आपको सबसे पहले कोई भी चॉकलेट बिस्किट लेने हैं। इन्हें मिक्सर में डालें, साथ ही थोड़ा सा फुल क्रीम दूध यानी गाढ़ा दूध एड करें। अब इन्हें मिक्सर में अच्छे से पीस लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद एक पैन में दोबारा से दूध गर्म करने चढ़ाएं। दूध में एक उबाल आते ही ये बिस्किट और दूध वाला पेस्ट इसमें मिला दें। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं ताकि किसी भी तरह की गुठलियां ना पड़ें।
इसमें आप अपने स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी भी एड कर सकते हैं। बिस्किट की वजह से पहले से ही काफी मीठापन रहता है, इसलिए थोड़ा देखकर चीनी एड करें। अब दूध वाले मिक्सचर को तब तक पकाएं, जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए। इस दौरान लगातार चलाती भी रहें। जैसे ही ये गाढ़ा होने लगे और इसमें बुलबुले उठने लगें, गैस की फ्लेम बंद कर दें और इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें।
जब ये दूध-बिस्किट वाला मिक्सचर ठंडा हो जाए तो इसे दोबारा मिक्सर में डालें, साथ ही थोड़ी सी घर की ताजी मलाई भी एड करें। दोनों को अच्छे से ब्लेंड कर लें। एक पतला सा घोल बन जाएगा। इसे किसी कंटेनर में डालें, ऊपर से चोको चिप्स एड करें और दो-तीन घंटे के लिए फ्रिजर में जमने छोड़ दें। इसके बाद आइसक्रीम निकालें और उसे मिक्सर में दोबारा ब्लेंड कर लें। फिर से कंटेनर में डालें और साथ में कुकीज के पीस एड करें। अब आइसक्रीम को आपको 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में जमने छोड़ना है। इस तरीके से एकदम मार्केट जैसी क्रीमी और टेस्टी चॉकलेट आइसक्रीम बनकर रेडी होगी।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


