ब्रेकफास्ट के लिए देखें कैरामलाइज्ड अनियन टोस्ट की रेसिपी, टेस्ट में लगते हैं सुपर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुबह का नाश्ता हर कोई टेस्टी और रोजाना से अलग खाना पसंद करता है। ऐसे में आप एक बार टेस्टी कैरामलाइज्ड अनियन टोस्ट की बेहतरीन रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यहां सीखिए कैसे बनाएं कैरामलाइज्ड अनियन टोस्ट।

अधिकतर घरों में हर दिन का ब्रेकफास्ट अलग-अलग बनाया जाता है। ऐसे में महिलाओं का एक ही सवाल रहता है कि वह हर दिन नाश्ते में क्या बनाएं। अगर आपके घर में भी रोजाना अलग ब्रेकफास्ट खाने की डिमांड होती है तो आप कैरामलाइज्ड अनियन टोस्ट की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। सुबह की भागदौड़ में हर कोई फटाफट बनने वाली रेसिपीज को ट्राई करना चाहता है ऐसे में ये रेसिपी आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है और हेल्थ के लिहाज से देखें तो ये एक अच्छी डिश है जिसे बनाने के लिए डीप फ्राइड नहीं किया जाता है और ना ही इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। यहां सीखिए कैसे बनाएं ये टेस्टी टोस्ट की रेसिपी।

कैरामलाइज्ड अनियन टोस्ट बनाने की सामग्री

1 बड़ा चम्मच मक्खन

1 बड़ा चम्मच तेल

2 प्याज कटे हुए

4-5 कलियां लहसुन

नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

1 छोटा चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च के फ्लेक्स

1 बड़ा चम्मच ताज़ा हरा धनिया

1 कप दूध

1-2 चीज स्लाइस

ब्रेड स्लाइस

कैरामलाइज्ड अनियन टोस्ट बनाने का तरीका

- कैरामलाइज्ड अनियन टोस्ट बनाने के लिए एक पैन में मक्खन और तेल डालें। फिर इसमें लंबाई में कटे प्याज के स्लाइस डालें और मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं। इन्हें तब तक पकाना है जब तक कि प्याज पारदर्शी न हो जाए।

- एक बार प्याज की रंगत बदल जाए वैसे ही इसमें लहसुन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इसे अब कम से कम 2 मिनट तक और पकाएं। ताकि लहसुन का कच्चापन खत्म हो जाए।

-अब इसमें नमक, काली मिर्च, मिक्स्ड हर्ब्स, चिली फ्लेक्स और धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

- अब इसमें दूध डालें और अच्छी तरह से मिलाते रहें। इसे तब तक पकाएं जब तक सॉस गाढ़ा न हो जाए और उसमें उबाल न आ जाए। अब चीज स्लाइस डालें और पिघलने का समय दें। इसके पिघलने पर मिक्स करें और आप देखेंगे की एक सॉस तैयार हो गई है।

- अगर ये थोड़ा भी पतला दिखे तो इसे तब तक पकाएं जब तक सॉस गाढ़ा और क्रीमी न हो जाए।

-अब एक ब्रेड स्लाइस को या तो टोस्टर में टोस्ट कर लें। या फिर एक गर्म तवे पर घी या बटर डालकर इसे सेक लें। अच्छी तरह से दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।

- अब इस मिक्स को गर्म, कुरकुरी टोस्टेड ब्रेड पर लगाएं और तुरंत परोसें। ये स्वाद में अच्छी लगती है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीब्रेकफास्ट के लिए देखें कैरामलाइज्ड अनियन टोस्ट की रेसिपी, टेस्ट में सुपर