ठंडा-ठंडा कुछ पीने का करे मन तो बनाएं छाछ, सीखें बिना दही के बनाने का तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

खाने के साथ छाछ पीने से पाचन में मदद मिल सकती है। ट्रेडिशनली छाछ दही में कुछ मसाले मिलाकर बनाई जाती है। लेकिन यहां हम एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आप बिना दही के छाछ बनाकर तैयार कर सकते हैं। 

गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए ज्यादातर लोग ठंडी कोल्ड ड्रिंक्स या फिर चिल्ड फ्रूट जूस का सहारा लेते हैं। लेकिन बात जब देसी ड्रिंक्स की हो तो सबसे पहले शिकंजी, रूह अफजा, लस्सी और छाछ जैसी ड्रिंक्स का नाम जुबां पर आता है। गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा बनने वाली ये ड्रिंक्स ठंडी-ठंडी पीने का अलग ही मजा है। बात करें छाछ की तो ये एक ऐसी ड्रिंक है जिसे फ्रेश दही के साथ बनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छाछ दही के बिना भी तैयार कर सकते हैं? नहीं, तो यहां जानिए बिना दही के छाछ बनिना का तरीका।

सर्टिफाइड शेफ रवीना गुप्ता शाह कहती हैं कि यह एक ऐसी रेसिपी है जिसे बचे हुए व्हे वाटर को नाली में बहाने के बजाय इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है। इसमें नैचुरली व्हे प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं, जिससे यह दही के हर हिस्से का इस्तेमाल करने का एक चटपटा, ठंडक देने वाला, ताजगी भरा और जीरो-वेस्ट तरीका बन जाता है।

बिना दही के छाछ बनाने की सामग्री

- हंग कर्ड बनाने के बाद बचा हुआ पानी

- भुना हुआ जीरा पाउडर

- नमक

- काली मिर्च

- कटा हुआ अदरक

- कटी हुई हरी मिर्च

- कटा हुआ पु

दीना

- कटा हुआ हरा धनिया

- थोड़ा सा नींबू का रस

- ढेर सारी बर्फ

बिना दही के छाछ बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें इसे कद्दूकस नहीं करना है। कद्दूकस किए अदरक को छाछ में मिलाने से इसका स्वाद बहुत तीखा हो जाता है। इसके बाद हरा धनिया भी बारीक काट लें और फिर पुदीना को भी बारीक काट लें। अब एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और फिर और फिर इसमें कुछ एक साथ मिलाएं और ठंडी-ठंडी ड्रिंक का मजा लें।

टिप

  • अगर आप हंग कर्ड, ग्रीक योगर्ट या श्रीखंड बनाते हैं, तो व्हे को बर्बाद न करें। इसे बचाकर रखें और इसके बजाय यह ड्रिंक आजमाएं।
  • सभी चीजों को काटने से पहले अच्छी तरह से धो लें।
  • हरी मिर्च ऑप्शनल है आप चाहें तो इसे स्किप कर सकते हैं।
  • बिना दही की छाछ सर्व करने के लिए गिलास के किनारों पर नमक और मिर्ची को लगाएं। इसके अलावा नींबू के एक पतले स्लाइस को काटकर गिलास पर लगाएं।
  • आप इसमें अपनी पसंद से मसालों को घटा या बढ़ा सकते हैं।
  • अच्छे टेस्ट के लिए काला नमक जरूर डालें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।