4 मिनट में बन जाएगा चॉकलेट टॉपिंग वाला बिना अंडे का केक, सीखिए रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किसी भी खास मौके पर अगर आप केक ऑर्डर करते हैं तो इस बार घर पर बनाएं। यहां  सीखिए 4 मिनट में बनने वाला बिना अंडे का टेस्टी चॉकलेट टॉपिंग वाला केक। इस केक को बनाना बहुत आसान है और ये कम समय में बहुत टेस्टी बनकर तैयार हो जाता है।

सेलिब्रेशन चाहें कई भी हो, केक सेरेमनी हर पार्टी का हिस्सा बन ही जाती है। अधिकतर लोग पार्टी में केक हमेशा बाहर से ऑर्डर करते हैं। ये अक्सर जेब पर मेहंगा पड़ता है। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप इसे घर पर ही बनाएं। असल में केक बनाने में 45 से 50 मिनट का समय लगता है। लेकिन यहां हम एक ऐसे केक की रेसिपी बता रहे हैं जो 4 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा। अगर आप चॉकलेट केक खाना पसंद करते हैं तो आपको इस केक का स्वाद जरूर पसंद आएगा। सीखिए कैसे बनाएं-

चॉकलेट केक बनाने की सामग्री

6 बड़े चम्मच दही

1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

6 बड़े चम्मच चीनी

1/3 कप तेल

1/3 कप दूध

1/2 कप गेहूं का आटा

1/4 कप कोको पाउडर

1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

गनाश के लिए

1/3 कप पिघली हुई चॉकलेट

6 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम

केक बनाने का तरीका

1) केक बनाने के लिए एक छोटे कटोरे में दही और बेकिंग सोडा को एक साथ फेंट लें। इसे कुछ सेकंड के लिए ऐसे ही छोड़ दें जब तक कि यह हल्का, फूला हुआ और झागदार न हो जाए।

2) कुछ सेकेंड छोड़ने के बाद दही और सोड़ा के मिक्स में चीनी, तेल और दूध मिलाएं और तब तक फेंटें जब तक सब कुछ अच्छी तरह से मिल न जाए और चीनी घुलने न लगे।

3) अब गेहूं का आटा, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर को सीधे उसी कटोरे में छान लें। स्पैटुला या व्हिस्क का इस्तेमाल करके, मिक्स को धीरे-धीरे तब तक मिलाएं जब तक सूखी चीजें पूरी तरह से मिल न जाए और एक चिकना बैटर न बन जाए। ध्यान रहे कि आप इसे ज्यादा न मिलाएं।

4) तैयार बैटर को सपाट तले वाले माइक्रोवेव-सेफ बर्तन में डालें। रेगुलर हीटिंग मोड पर 3 से 4 मिनट तक माइक्रोवेव करें। 3 मिनट पर चेक करें कि बीच का हिस्सा नरम हो लेकिन सेट हो गया हो।

5) जब केक माइक्रोवेव में हो। तब फ्रेश क्रीम को गर्म करें और उसमें चॉकलेट डालकर तब तक मिलाएं जब तक वह पिघलकर एक चिकनी और चमकदार ग्लेज न बन जाए।

6) माइक्रोवेव से बाहर निकालने के तुरंत बाद केक पर अच्छी तरह से गर्म गनाश डालें ताकि यह गर्म केक के अंदर तक चला जाए। ऐसा करते समय थोड़ा सावधान रहें। परोसने से पहले इसे कुछ मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें।

टिप-केक बनाने के लिए सभी चीजों को सही माप में लें और बैटर को हल्के हाथों से कट एंड फोल्ड तरीके से मिलाएं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपी4 मिनट में बन जाएगा चॉकलेट टॉपिंग वाला बिना अंडे का केक, सीखिए रेसिपी