1 किलो आम के अचार में कितना तेल डालें? दादी से जानें कौन से और कितने मसाले मिलेंगे!
Mango Pickle Right Measurements: आम के अचार में कितना तेल और कौन कौन से मसाले कितने डलेंगे, आप भी इसे ले कर कन्फ्यूज रहती हैं तो ये दादी की टिप्स बड़े काम आएंगी। एक बार आप सही माप जान लेंगी तो हर बार अचार एकदम परफेक्ट और टेस्टी बनेगा।

गर्मियों के मौसम में बाजार में कच्चे आम आना शुरू हो जाते हैं। यही वो टाइम होता है जब हर घर की छत पर आम सूखते हुए नजर आते हैं। इनसे बहुत ही स्वादिष्ट आम का अचार तैयार किया जाता है, जो पूरे सालभर चलता है। हर घर में आम का अचार अलग तरीके से बनता है। मसाले कुछ कम-ज्यादा पड़ते हैं, लेकिन एक चीज जो सेम रहती है वो है सरसों का तेल। अचार लंबे समय तक फ्रेश रहे और मसालों में अच्छी तरह लिपट जाए, इसके लिए सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कितने किलो आम में कितना तेल डाला जाए ये अक्सर कन्फ्यूज करता है। साथ ही कौन से मसाले और कितनी मात्रा में डाले जाएं, ये सब बातें भी अक्सर अचार बनाते हुए परेशान करती हैं। तो चलिए आज आपको इनका परफेक्ट मेजरमेंट बताते हैं, ताकि अगली बार आपका आम का अचार बिल्कुल परफेक्ट बनें।
1 किलो आम का अचार बनाने में कितना तेल डालें
अगर आपको पारंपरिक तरीके वाला आम का अचार बनाना है तो उसमें सही मात्रा में तेल डालना बहुत जरूरी होता हैं। तेल कम रह जाए तो मसाले ठीक है मिल नहीं पाते और अचार भी जल्दी खराब हो जाता है। वहीं ज्यादा तेल से अचार का स्वाद और टेक्चर खराब हो सकते हैं। ऐसे में ये अनुपात नोट कर लीजिए। अगर आप एक किलो कच्चे आम का अचार बना रहे हैं तो लगभग एक कप सरसों का तेल यानी लगभग 200 मिली के करीब तेल इस्तेमाल होगा। इसी अनुपात के हिसाब से आप जितने किलो भी आम ले रही हैं, तेल की मात्रा को एडजस्ट कर लें।
काम की टिप: अगर आपका अचार बहुत जल्दी खराब हो जाता है, तो इसे किसी कंटेनर में डालते वक्त दो चम्मच सिरका एड कर दें। सिरका मिलाने से अचार सालों-साल खराब नहीं होगा।
तेल को गर्म करें या नहीं?
हर घर में अचार बनाने का तरीका अलग होता है। कुछ लोग सरसों के तेल को थोड़ा गर्म कर के डालते हैं, तो कुछ घरों में ठंडा तेल ही डाल दिया जाता है। हालांकि अगर आप बिल्कुल पारंपरिक दादी-नानी वाले तरीके से अचार बनाना चाहते हैं तो सरसों का तेल ठंडा ही इस्तेमाल करें। इसकी तीखी गंध और फ्लेवर तेल में बहुत अच्छी खुशबू एड करता है, जिससे अचार और भी ज्यादा टेस्टी बनता है।
एक किलो आम के अचार में कितने और कौन से मसाले मिलाएं?
सबसे पहले धूप में कच्चे आम के टुकड़े सुखा लें। फिर इनमें दो चम्मच नमक और एक चम्मच हल्दी पाउडर लगाकर एक दिन के लिए रख दें, ताकि ये पूरी तरह सॉफ्ट हो जाएं। अब अचार के लिए मसाला भून लें। एक पैन में 2 चम्मच मेथी दाना, 4 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच जीरा, साबुत पीली सरसों (4 चम्मच) को मीडियम फ्लेम पर एक से दो मिनट के लिए भून लें। इसके ठंडा होने पर हल्का दरदरा सा पीस लें।
अब नमक-हल्दी लगे आम के टुकड़ों में ये मसाला एड करें, साथ में 1 चम्मच हल्दी पाउडर, दो चम्मच नमक, दो चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 1 चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच कलौंजी, आधा चम्मच हींग और सरसों तेल डालकर मिक्स कर लें। अब अचार को दो-तीन दिन धूप में रख दें, ये बंजर तैयार हो जाएगा।
(Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


