Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीHomemade Hajmola Recipe A Natural Digestive You Can Make at Home
बाजार वाला हाजमोला छोड़िए! घर पर ऐसे बनाएं सेहतमंद पाचन चूर्ण

बाजार वाला हाजमोला छोड़िए! घर पर ऐसे बनाएं सेहतमंद पाचन चूर्ण

संक्षेप:

गैस, अपच और पेट भारी रहने की समस्या आज आम है। बाजार के पाचन उत्पादों की बजाय अब घर पर ही हाजमोला बनाएं। यह स्वाद में चटपटा, सेहत में फायदेमंद और पूरी तरह केमिकल-फ्री होता है।

Jan 06, 2026 02:17 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आजकल गैस, अपच, पेट भारी रहना और एसिडिटी जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले हाजमोला या पाचन गोलियों का सहारा लेते हैं। हालांकि, इनमें मौजूद प्रिजरवेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर और ज्यादा नमक लंबे समय में सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप बिल्कुल उसी स्वाद वाला हाजमोला घर पर, बिना किसी केमिकल के आसानी से बना सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घर पर बना हाजमोला ना सिर्फ पाचन को बेहतर करता है, बल्कि आयुर्वेदिक मसालों की वजह से गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी से भी राहत देता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाती है और सही मात्रा में लेने पर यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए सुरक्षित है।

क्यों फायदेमंद है घर का हाजमोला?

घरेलू हाजमोला में अमचूर, जीरा, सौंफ, सौंठ और हींग जैसे तत्व होते हैं जो पाचन अग्नि को मजबूत करते हैं। अमचूर भूख बढ़ाने में मदद करता है, वहीं जीरा और सौंफ गैस और पेट फूलने की समस्या को कम करते हैं। सौंठ अपच और मतली में राहत देती है, जबकि हींग पेट दर्द और गैस के लिए जानी जाती है।

घर पर हाजमोला कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले जीरा और सौंफ को हल्का सा भून लें और ठंडा होने पर पीस लें।
  • अब इसमें अमचूर पाउडर, काला नमक, सौंठ, काली मिर्च और चुटकी भर हींग मिलाएं।
  • स्वाद के अनुसार थोड़ी सी गुड़ या मिश्री का पाउडर भी डाला जा सकता है।
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें।
  • अगर आप चाहें तो इसी पाउडर में थोड़ा सा पानी या नींबू का रस मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर सुखा सकते हैं। इससे यह बिल्कुल बाजार वाले हाजमोला जैसा बन जाता है।

सेवन का सही तरीका: भारी भोजन के बाद या जब पेट भारी लगे, तब आधा से एक चम्मच हाजमोला पाउडर या 1–2 गोलियां लेना पर्याप्त होता है। रोजाना ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचें।

ये भी पढ़ें:साउथ इंडियन टच के साथ हेल्दी ट्विस्ट: रागी डोसा रेसिपी

सावधानी: जिन लोगों को हाई बीपी है, वे नमक की मात्रा कम रखें। गर्भवती महिलाएं या गंभीर पेट की समस्या वाले लोग सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट में चार साल से काम कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने एक साल अमर उजाला में काम किया है। वह एक अनुभवी लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं जिन्होंने हेल्थ, फिटनेस से लेकर फैशन और रिश्तों की बारीकियों से जुड़ी जानकारी को आम जनता तक सरल भाषा में पहुंचाया है। शुभांगी केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि एक्सपर्ट्स की सलाह और व्यक्तिगत अनुभव के साथ ऐसे 'हैंडी टिप्स' साझा करती हैं जो पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने में मदद करते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।