Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीHomemade Bharwa Red Chili Pickle Classic Indian Bharwa Achar Recipe
घर का बना भरवा लाल मिर्च अचार: हर खाने का स्वाद बढ़ाने वाला

घर का बना भरवा लाल मिर्च अचार: हर खाने का स्वाद बढ़ाने वाला

संक्षेप:

भरवा लाल मिर्च का अचार अपने तीखे और चटपटे स्वाद के कारण हर थाली का स्वाद बढ़ा देता है। कम सामग्री और आसान विधि से बना यह अचार लंबे समय तक ताजा और स्वादिष्ट रहता है।

Nov 29, 2025 05:25 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय रसोई का असली स्वाद तभी पूरा माना जाता है, जब प्लेट में घर का बना हुआ अचार मौजूद हो। इन्हीं पारंपरिक और लोकप्रिय अचारों में से एक है भरवा लाल मिर्च का अचार। इसका तीखा, खट्टा और चटपटा स्वाद किसी भी साधारण भोजन को भी मजेदार बना देता है। खास बात यह कि यह अचार ना केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पेट की पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। लंबे समय तक चलने के कारण यह घर की हर रसोई और यात्रा की टोकरी में एक जरूरी आइटम माना जाता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले मसालों- जैसे कुटी सरसों, सौंफ, मेथी दाना और हल्दी के कारण यह अचार स्वाद और सेहत दोनों के लिए लाभकारी माना जाता है। सरसों का तेल इसमें प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव का काम करता है जिससे अचार कई महीनों तक खराब नहीं होता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सामग्री:

8-10 मोटी लाल मिर्च, सरसों दाना (पीला कुटा हुआ)– 3 बड़े चम्मच, सौंफ पाउडर– 2 बड़े चम्मच, मेथी दाना– 1 छोटी चम्मच (हल्का भुना और कुटा), हल्दी पाउडर– 1 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर– 1 छोटी चम्मच, नमक स्वादानुसार, नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच, सरसों का तेल – ½ कप (धुआं छोड़कर ठंडा किया हुआ)

अचार बनाने की विधि

  • सबसे पहले लाल मिर्च को धोकर अच्छी तरह पोंछें और पूरी तरह सूखने दें। बीच में लंबा चीरा लगाएं लेकिन डंठल से अलग ना करें।
  • एक बाउल में कुटी सरसों, सौंफ पाउडर, मेथी, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालें। नींबू का रस मिलाएं और मसाले को हल्का नम करें।
  • हर मिर्च में तैयार मसाला अच्छी तरह भरें। जितना अधिक मसाला, उतना स्वाद ज्यादा।
  • कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें, धुआं निकलने तक पकाएं। पूरी तरह ठंडा होने पर अचार में डालें।
  • इसके बाद जार को 2–3 दिन धूप में रखने से मसाला और तेल मिर्च में अच्छे से समा जाते हैं जिससे अचार का स्वाद और भी उभरकर आता है। यह अचार लगभग 3–4 महीने या उससे अधिक समय तक आराम से चल सकता है।

ये भी पढ़ें:बिना आलू-प्याज भी बनेगा स्वादिष्ट खाना- जरूर आजमाएं ये रेसिपीज

जरूरी टिप्स

अचार का जार या बरनी हमेशा सूखी और साफ हो। अचार निकालते समय हमेशा सूखा चम्मच ही उपयोग करें। धूप लगाने से अचार की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है। मसालों को हल्का भूनकर डालें तो स्वाद और गहरा हो जाता है

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।