होली पर बच्चों को बनाकर खिलाएं खस्ता बिस्कुट मठरी, फटाफट हो जाएगी तैयार

Feb 25, 2026 12:05 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Holi Snacks Recipe: होली का त्योहार नजदीक आ रहा है। वैसे तो घर पर ढेर सारे स्नैक्स बनाकर तैयार किए होंगे। लेकिन अपने जिगर के टुकड़े को मैदे वाले स्नैक्स नहीं खिलाना चाहती हैं तो सूजी और आटे से तैयार क्रिस्पी बिस्कुट मठरी बनाएं।

होली पर बच्चों को बनाकर खिलाएं खस्ता बिस्कुट मठरी, फटाफट हो जाएगी तैयार

होली पर बच्चों के कुछ अलग खाने की डिमांड चलती रहती है। अब बच्चों को मैदे वाले स्नैक्स खिलाने से बचना चाहती हैं तो उनके लिए ये गेंहू के आटे और सूजी से बने क्रिस्पी और खाने में जबरदस्त लगने वाले बिस्कुट मठरी को बनाकर तैयार कर लें। साथ ही इन मठरी पर सुंदर डिजाइन डालने का भी तरीका सीख लें। जिसे बच्चे ही नहीं घर आए मेहमान भी बड़े चाव से खाएंगे। डिजाइन डालने का ये तरीका आप नॉर्मल मठरियों पर भी ट्राई कर सकती है। जानें कैसे बनेंगे क्रिस्पी मठरी आटे वाले बिस्कुट।

खस्ता मठरी बिस्कुट बनाने की सामग्री

5 काजू

2 इलायची

एक चौथाई कप सूजी

आधा कप चीनी

एक कप गेंहू का आटा

दो चम्मच देसी घी

एक चौथाई कप दूध

खस्ता मठरी बिस्कुट बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले मिक्सी के जार में पांच से छह काजू, दो इलायची के दाने निकाल कर लें।
  • अब साथ में एक चौथाई कप सूजी डालें और साथ में आधा कप चीनी डाल दें।
  • ग्राइंडर जार को अच्छी तरह चलाकर सारी चीजों का बारीक पाउडर बना लें।
  • अब इसे किसी बड़ी थाली में निकालें और इसमे एक कप गेंहू का आटा मिलाएं।
  • साथ में दो चम्मच देसी घी और एक चौथाई कप दूध डालकर इस आटे को अच्छी तरह से नर्म गूंथ लें।
  • फिर छोटी-छोटी लोई लेकर हाथों से इसे दबाकर चौकोर शेप दे लें।
  • अब ये प्लेन से दिखने वाली मठरियों को डिजाइन वाला शेप दें।
  • मठरियों पर डिजाइन बनाने के लिए बस जाली वाले पलटे को लें। इसके बैक पर स्पाइरल जाल की तरह डिजाइन होगी।
  • बस चौकोर शेप की कच्ची मठरियों को इस स्पाइरल पर हल्का सा प्रेस करें। इससे बहुत ही खूबसूरत स्पाइरल बनकर उभर जाएगा। बस अब इन्हें तेल में डालकर फ्राई कर लें। तैयार हो जाएंगे मजेदार खस्ता मठरी बिस्कुट, जिसे बच्चे खूब पसंद करेंगे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।