होली से पहले बनाकर रख लें दादी-नानी वाले आलू के चिप्स, ये 1 चीज डालने से बिल्कुल सफेद बनेंगे!

Feb 16, 2026 09:26 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Holi Special Potato Chips Recipe: आलू के चिप्स बनाना सिंपल है लेकिन छोटी-छोटी गलतियां इन्हें खराब कर सकती हैं। ये रेसिपी फॉलो करेंगी तो बिल्कुल दादी-नानी वाले कुरकुरे आलू के चिप्स बनकर रेडी होंगे।

होली से पहले बनाकर रख लें दादी-नानी वाले आलू के चिप्स, ये 1 चीज डालने से बिल्कुल सफेद बनेंगे!

होली आने में अब ज्यादा समय नहीं रहा है। यही टाइम है जब घर-घर में पापड़ और चिप्स बनना शुरू हो जाते हैं। अमूमन घर की महिलाएं खूब सारे आलू के चिप्स बनाकर रख लेती हैं, जिन्हें सालभर एंजॉय किया जाता है। ये कुरकुरे आलू के चिप्स चाय के साथ बहुत टेस्टी लगते हैं, वहीं कुछ लोग दाल-चावल के साथ भी इन्हें खूब पसंद करते हैं। बच्चों के तो ये फेवरिट हैं। खैर, यूं तो आलू के चिप्स बनाना सिंपल है लेकिन छोटी-छोटी गलतियां इन्हें खराब कर सकती हैं। तो चलिए आज आपको आलू के चिप्स बनाने का सही माप और सही तरीका बताते हैं। ये रेसिपी फॉलो करेंगी तो बिल्कुल दादी-नानी वाले कुरकुरे आलू के चिप्स बनकर रेडी होंगे।

आलू के चिप्स बनाने के लिए सामग्री

आलू के चिप्स बनाने के लिए आप अपने हिसाब से कितने भी किलो आलू ले सकती हैं। बस ध्यान रखें कि आलू थोड़े बड़े हों। इनका साइज जितना बड़ा होगा उतना ही चिप्स बनाने में आसानी भी होगी। इसके अलावा थोड़ी सी फिटकरी लें, इससे चिप्स का रंग एकदम सफेद रहता है। साथ ही आपके दो चम्मच सादा नमक भी चाहिए होगा।

इस तरह एकदम कुरकुरे बनेंगे आलू के चिप्स

आलू के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू छीलना शुरू कर दें, फिर इन्हें पानी से अच्छी तरह धो लें। अब एक बड़े बर्तन या बाल्टी में पानी भर लें और उसमें जरा सी फिटकरी के टुकड़े मिला दें। फिटकरी मिलाने से चिप्स का रंग एकदम सफेद रहता है और ये पीले या काले नहीं पड़ते। ग्रेटर की मदद से आलू घिसते हुए चिप्स बना लें और इसी पानी में डालती जाएं। ध्यान रहे आलू बाहर ना रखें, इससे इनकी रंगत बिगड़ सकती है।

अब चिप्स को गर्म पानी में हल्का सा ब्लांच करना है। इसके लिए एक कढ़ाही में पानी गर्म करें और उसमें दो चम्मच सादा नमक मिला दें। फिटकरी का टुकड़ा ले कर एक बार इस पानी में भी घुमा दें। ध्यान रहे इसमें फिटकरी मिलानी नहीं है। इसके बाद आलू के चिप्स डालें और हल्का सा कुक कर लें। आपको बस इन्हें 30% कुक करना है, जिसमें सिर्फ 2-3 मिनट ही लगेंगे। ज्यादा कुक करने से आलू गल जाएंगे और चिप्स खराब बनेंगे।

जैसे ही चिप्स हल्के से कुक हो जाएं इन्हें तुरंत गर्म पानी से निकलाकर दूसरे बर्तन में रख दें। फिर इन्हें धूप में सुखाने के लिए किसी सूती कपड़े पर फैला लें। दो से तीन दिनों की धूप में ये अच्छे से सूख जाएंगे। इसके बाद आप इन्हें किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख सकती हैं, ये सालभर खराब नहीं होंगे।

अब जब भी आलू के चिप्स खाने का मन करे, इन्हें तेल में फ्राई कर लें। ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें। बहुत ही टेस्टी और चटपटे आलू के चिप्स बनकर रेडी होते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।