होली स्पेशल: ब्रेड पकौड़े के लिए बेसन का घोल और आलू की फिलिंग कैसे बनाएं? शेफ रणवीर से सीखें
Holi Special Bread Pakoras Recipe: होली पर ब्रेड पकौड़े बनाने का प्लान है, तो शेफ रणवीर की रेसिपी और कुछ टिप्स नोट कर लें। एकदम स्ट्रीट स्टाइल हलवाइयों जैसे ब्रेड पकौड़े बनकर रेडी होंगे।

होली के त्योहार का मजा और भी दोगुना हो जाता है, जब इस दिन खास पकवान बनते हैं। सुबह से ही मेहमानों का आना-जाना शुरू हो जाता है, ऐसे में हर घर में कुछ ना कुछ तो स्पेशल बनता ही है। आप चाहें तो गरमा-गरम चाय या कोल्ड ड्रिंक के साथ ब्रेड पकौड़े भी सर्व कर सकती हैं। समोसे बनाने में तो फिर भी मुश्किल होती है, लेकिन ब्रेड पकौड़े आसानी से बन जाते हैं। बैटर और फिलिंग बनाते हुए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी तो एकदम स्ट्रीट स्टाइल हलवाइयों जैसे ब्रेड पकौड़े रेडी होंगे। शेफ रणवीर बरार ने फुल रेसिपी के साथ-साथ ऐसी ही कुछ टिप्स भी शेयर की हैं, जिससे आपके ब्रेड पकौड़े हर बार परफेक्ट बनेंगे। आइए जानते हैं।
ब्रेड पकौड़े बनाने के लिए सामग्री
स्ट्रीट स्टाइल ब्रेड पकौड़े बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - ब्रेड स्लाइसेज (4), पनीर (200 ग्राम), उबले हुए आलू (2-3), हरी मिर्च (2-3), लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच), जीरा पाउडर (1 चम्मच), चाट मसाला (2 चम्मच), नमक (स्वादानुसार), हरी धनिया चटनी।
ब्रेड पकौड़े का बैटर बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- बेसन (1 कप), लाल मिर्च पाउडर (1/4 चम्मच), हल्दी पाउडर (1/4 चम्मच), नमक (स्वादानुसार), पानी और तलने के लिए तेल।
हलवाइयों जैसे ब्रेड पकौड़े कैसे बनाएं? रेसिपी
होली पर हलवाइयों जैसे ब्रेड पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले फिलिंग बनाकर तैयार करें। इसके लिए कुछ उबले हुए आलू कद्दूकस कर लें और थोड़े से हाथों से मैश कर लें। इनमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च एड करें। साथ में थोड़ी सा लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला और सादा नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिलिंग बनकर रेडी है।
अब पनीर लें और पतली-पतली स्लाइसेज में काट लें। एक ब्रेड पकौड़े के लिए दो पनीर की स्लाइसेज रेडी कर लें। एक ब्रेड पर आलू की फिलिंग स्प्रेड करें और दूसरे ब्रेड पर धनिया की हरी चटनी अप्लाई कर दें। साथ में पनीर की दो-दो स्लाइसेज भी एड करें, एकदम भरवां ब्रेड पकोड़ा बनेगा।
बेसन का घोल बनाने का तरीका
ब्रेड पकौड़े का बैटर बनाने के लिए एक बाउल में बेसन लें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें। शेफ रणवीर बताते हैं कि ब्रेड पकौड़े की फिलिंग में पहले से ही काफी इंग्रेडिएंट्स हैं, इसलिए बैटर में बहुत ज्यादा चीजें डालने की जरूरत नहीं है। बैटर को आपको मीडियम गाढ़ा रखना है। इसे टेस्ट करने के लिए आप चम्मच के पीछे वाले हिस्से पर बैटर कोट कर के देख सकती हैं। अगर ये आसानी से कोट हो रहा है और पतली लेयर बना रहा है तो एकदम ठीक है।
ब्रेड पकौड़े को करें सुनहरा होने तक फ्राई
अब ब्रेड स्लाइसेज को बेसन के घोल में डिप करें। फिर तेल में गोल्डन होने तक फ्राई कर लें। इसके बाद चाकू की मदद से इन्हें बीच से कट करें और ब्रेड पकौड़े का शेप दें। इन्हें गरमा गरम हरी चटनी और टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



