होली से पहले बना लें चावल की कुरकुरी कचरी, चाय के साथ खाने में आएगा मजा, नोट करें रेसिपी

Feb 17, 2026 11:08 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

होली के लिए लोग पहले से ही चिप्स, पापड़ बनाना शुरू कर देते हैं। इस बार होली पर आप मेहमानों को चाय के साथ कचरी खिलाएं। चावल से कचरी बनती है और ये काफी टेस्टी लगती है। इसे बनाना भी काफी आसान है।

होली से पहले बना लें चावल की कुरकुरी कचरी, चाय के साथ खाने में आएगा मजा, नोट करें रेसिपी

होली के लिए लोग पहले से ही चिप्स, पापड़ बनाना शुरू कर देते हैं। पहले लोग चावल की कचरी भी बनाते थे, जो बिल्कुल कुरकुरे की तरह होती थी। बस कुरकुरे का स्वाद चटपटा होता है और कचरी थोड़ी सादी होती लेकिन चाय से टेस्टी लगती है। अगर आप इस बार होली पर मेहमानों को चाय के साथ कचरी खिलाना चाहती हैं, तो झटपट इसे बना सकती हैं। कचरी बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और इसे बच्चे-बूढ़े सभी पसंद करते हैं। चलिए आपको चावल की कचरी बनाने की रेसिपी बताते हैं।

कचरी बनाने के लिए सामग्री-

कचरी बनाने के लिए आपको चाहिए- आधा कप चावल, 2 चम्मच तेल, 1 चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च, पानी।

कचरी के लिए चावल तैयार करें-

सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर पानी पसा दें। फिर कुकर में चावल को रखें और थोड़ा ऊपर तक पानी डालें, जिससे चावल गल जाए। अब इसमें चम्मच तेल, 1 चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च डालकर ढक्कन लगा दें। कुकर में 3-4 सीटी लगाकर इसे पकाएं। जब प्रेशर निकल जाए, तब इसे खोलकर कल्छुल से चलाएं। चावल बिल्कुल घुट जाना चाहिए। अब इसे हल्का ठंडा होने के लिए रख दें।

कचरी कैसे बनाएं-

अब एक ट्रांसपेरेंट या किसी रिफाइंड का खाली पैकेट लें और इसमें चावल वाला पेस्ट भर दें। इस पैकेट के कोने को कैंची से हल्का काट दें। कट उतना ही करना है, जितने में कचरी आसानी से निकलकर बन जाएं। आपके घर में जहां भी धूप आती हो वहां पन्नी बिछाएं और कचरी को वही बनाना शुरू करें। आप इसे छोटा भी बना सकते हैं और बड़ी लाइन में भी। बाद में इसे तोड़कर छोटा कर सकते हैं। कचरी बनाने के बाद धूप में इसे 3-4 दिनों तक सुखाना है, जिससे ये कुरकुरी हो जाए।

तेल में फ्राई करें-

जब कचरी अच्छे से सूख जाए, तब इसे गर्म तेल में फ्राई करें। कचरी बिल्कुल कुरकुरे की तरह क्रिस्पी हो जाएगी। इसके ऊपर से चाट मसाला डालकर खाएं। अगर आप चावल वाले पेस्ट में लाल मिर्च नहीं डालते हैं, तो ऊपर से लाल मिर्च छिड़ककर खाएं। चाय के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।