होली 2026: 10 मिनट में बनाएं कुरकुरे इंस्टेंट आलू चिप्स, नहीं पड़ेगी धूप में सुखाने की जरूरत
Crispy Aloo Chips Recipes : आपके पास अगर समय की कमी है तो आप बिना धूप के भी क्रिस्पी इंस्टेंट आलू के चिप्स बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह चिप्स स्वाद में बाजार के पैकेट बंद चिप्स से कहीं ज्यादा टेस्टी होते हैं।

होली के दिन घर आए मेहमानों के आगे गुजिया, पकौड़ों के साथ अलग-अलग तरह के पापड़ भी जरूर परोसे जाते हैं। हालांकि इन पापड़ों को बनाने के लिए घर की महिलाओं को इन्हें कई दिन पहले धूप में सुखाकर तैयार करना पड़ता है। लेकिन आपके पास अगर समय की कमी है तो आप बिना धूप के भी क्रिस्पी इंस्टेंट आलू के चिप्स बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह चिप्स स्वाद में बाजार के पैकेट बंद चिप्स से कहीं ज्यादा टेस्टी होते हैं। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बस कुछ ही मिनटों में आप हलवाई जैसे कुरकुरे आलू के चिप्स घर की रसोई में बनाकर तैयार कर सकते हैं।
इंस्टेंट आलू चिप्स बनाने के लिए सामग्री
-3-4 बड़े आकार के आलू
-तलने के लिए तेल
-नमक
-लाल मिर्च पाउडर
-चाट मसाला
-एक कटोरा बर्फ का पानी
इंस्टेंट आलू चिप्स बनाने का तरीका
होली के लिए इंस्टेंट आलू चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को तैयार कर लें। इसके लिए आलू को अच्छी तरह धोकर छील लें। अब 'स्लाइसर' (Slicer) की मदद से आलू के पतले-पतले चिप्स काटकर तैयार कर लें। इस बात का खास ख्याल रखें कि चिप्स बनाने के लिए आलू जितने पतले होंगे, चिप्स उतने ही क्रिस्पी बनेंगे। अब आलू बनाने के लिए उसका स्टार्च निकालें। इसके लिए कटे हुए चिप्स को तुरंत बर्फ के ठंडे पानी में डालकर 2-3 बार साफ पानी से धो लें। आलू को तब तक पानी से धोएं जब तक पानी बिल्कुल साफ न दिखने लगे। ऐसा करने से आलू में मौजूद एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाएगा और चिप्स आपस में चिपकेंगे नहीं।
आलू को सुखाना
अब इन गीले चिप्स को एक साफ सूती कपड़े या किचन टॉवल पर फैला दें। ऊपर से हल्का दबाकर इनका पूरा पानी सुखा लें। इस बात का खास ख्याल रखें कि चिप्स तलते समय बिल्कुल सूखे होने चाहिए।
तलना
अब कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें तेज गर्म तेल में थोड़े-थोड़े चिप्स डालकर मीडियम से तेज आंच पर फ्राई करें। जब चिप्स का रंग हल्का सुनहरा होने लगे और 'छन-छन' की आवाज आनी बंद हो जाए, तब इन्हें अलग प्लेट में निकाल लें।
सीजनिंग
चिप्स को निकालते ही एक बड़े बर्तन में डालकर तुरंत ऊपर से नमक, मिर्च और चाट मसाला छिड़कें। गर्म चिप्स पर मसाला जल्दी चिपकता है। आपके टेस्टी क्रिस्पी चिप्स बनकर तैयार हैं।
हलवाई जैसे चिप्स बनाने के लिए खास टिप्स
नमक वाला पानी- अगर आप बाजार जैसे सफेद चिप्स चाहते हैं, तो चिप्स को तलते समय तेल में 1 चम्मच नमक वाला पानी डालें (सावधानी से, क्योंकि तेल उछल सकता है)। इससे चिप्स में नमक अंदर तक बैठ जाता है।
आलू का चुनाव- चिप्स के लिए 'चिप्सोना' या पहाड़ी आलू सबसे बेहतर होते हैं, लेकिन घर पर सामान्य आलू से भी अच्छे चिप्स बन सकते हैं।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


