Holi 2026: होली पर बनाएं मलाईदार शाही लस्सी, शेफ से जान लें गाढ़ी दही जमाने का सीक्रेट!
गाढ़ी मलाईदार लस्सी पी कर मेहमान भी खुश हो जाएंगे और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। यहां असली ट्रिक है गाढ़ी दही जमाना, यहां वो भी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। होली पर एक बार इस तरह लस्सी बनाकर देखें, हर कोई तारीफ ना करे तो कहना।

होली का त्योहार जितना अपनी मस्ती के लिए जाना जाता है, उतना ही खानपान के लिए भी। गुजिया, पापड़, मालपुआ, समोसे, दही भल्ले और भी कई टेस्टी पकवान इस दिन बनाए जाते हैं। घर पर मेहमानों की भीड़ लगी रहती है, जिन्हें बारी-बारी से डिशेज सर्व की जाती हैं। अब सिर्फ इन डिशेज से तो काम चलता नहीं है, साथ में कुछ ड्रिंक भी तो होनी चाहिए। इसके लिए स्पेशल शाही लस्सी से बेहतर क्या होगा भला? गाढ़ी मलाईदार लस्सी पी कर मेहमान भी खुश हो जाएंगे और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। यहां असली ट्रिक है गाढ़ी दही जमाना, यहां वो भी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। होली पर एक बार इस तरह लस्सी बनाकर देखें, हर कोई तारीफ ना करे तो कहना।
लस्सी के लिए गाढ़ी दही कैसे जमाएं? यहां देखें तरीका
होली पर मेहमानों को ड्रिंक में शाही लस्सी सर्व कर रही हैं, तो एक दिन पहले ही दही जमाकर रख लें। दही जितनी गाढ़ी होगी, लस्सी उतनी ही मलाईदार और टेस्टी बनेगी। इसके लिए आपको मार्केट से दही लाने की जरूरत नहीं है, घर पर ही इसे जमा सकती है। सबसे पहले एक लीटर फुल क्रीम दूध लें और इसे एक उबाल आने तक पका लें। अब दूध को हल्का ठंडा होने दें। दूध इतना गर्म होना चाहिए कि आप इसमें आराम से अपना हाथ डाल सकें और वो जले ना।
अब आती है असली ट्रिक। आपको इसमें सीधा जामन नहीं डालना। पहले दूध को एक बर्तन से दूसरे बर्तन में लगातार पलटते रहना है जैसे किसी चीज को मिलाते हुए किया जाता है। लगभग 15-20 बार ऐसे करें, इससे दूध में झाग आ जाएंगे। अब इसमें 100 ग्राम दही का जामन डालें। फिर दोबारा दूध को 15 से 20 बार एक बर्तन से दूसरे बर्तन में उलट-पलट करें। इससे दोबारा दूध में झाग आने लगेंगे। गाढ़ी मलाई जमाने के लिए ये ट्रिक बहुत काम आती है।
कितनी देर जमने के लिए छोड़ें दही?
अब एक बार दूध में जामन लगा दें तो इसे ढककर रातभर के लिए जमने छोड़ दें। रातभर में दही अच्छे से जम जाएगी। फिर इसे निकालकर फ्रिज में 5 घंटे के लिए सेट होने रख दें। इससे दही का टेक्सचर एकदम गाढ़ा और मलाईदार हो जाएगा, फिर लस्सी और भी ज्यादा टेस्टी बनेगी।
होली स्पेशल शाही लस्सी कैसे बनाएं? विधि
अब एक बार गाढ़ी दही जम जाए तो आप फटाफट लस्सी बना सकती हैं। इसके लिए एक पतीले में 1 लीटर दूध चढ़ाएं और पकने रख दें। इससे आपको गाढ़ी सी रबड़ी बनाकर तैयार कर लेनी है। इसे भी आप एक दिन पहले कर के रख सकती हैं। अब दही लें और उसे मथनी की मदद से अच्छी तरह मथें। दही में स्वादानुसार चीनी भी एड करें। इसे किसी गिलास में डालें और ऊपर से रबड़ी और ड्राई फ्रूट्स एड करें। ठंडी-ठंडी लस्सी सर्व करें, बहुत ही टेस्टी लगती है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


