होली स्पेशल: काजू की शेप में बनाएं सूजी के खस्ता और परतदार नमकपारे, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी!

Feb 19, 2026 06:20 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Holi 2026 Special Recipes: नमकीन में कुछ बनाना है तो सूजी के खस्ता नमकपारे बनाकर रख लें, बहुत ही कुरकुरे और चटपटे बनकर तैयार होते हैं। मेहमानों को सर्व करना हो या चाय के साथ एंजॉय करना, ये खस्ता नमकपारे बेस्ट हैं।

होली स्पेशल: काजू की शेप में बनाएं सूजी के खस्ता और परतदार नमकपारे, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी!

होली के त्यौहार का एक मजा इस दिन बनने वाले स्नैक्स में भी है। इस दिन के लिए पापड़, चिप्स, मठरी, नमकीन, नमकपारे, गुजिया और भी कई डिशेज बनती हैं। जिनकी तैयारियां होली से 15-20 दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं। ऐसे में आप भी अभी से ही कुछ-कुछ चीजें बनाकर रख सकती हैं। नमकीन में कुछ बनाना है तो सूजी के खस्ता नमकपारे बनाकर रख लें, बहुत ही कुरकुरे और चटपटे बनकर तैयार होते हैं। मेहमानों को सर्व करना हो या चाय के साथ एंजॉय करना, ये खस्ता नमकपारे बेस्ट हैं। ये सिंपल नहीं हैं, बल्कि काजू की शेप वाले परतदार नमकपारे हैं, जो खाने में और भी ज्यादा टेस्टी लगते हैं और देखने में भी बढ़िया लगते हैं। तो चलिए फटाफट से इस होली स्पेशल नमकीन डिश की रेसिपी जान लेते हैं।

सूजी के खस्ता नमकपारे बनाने के लिए सामग्री

होली के लिए मैदा की जगह सूजी के खस्ता नमकपारे बनाकर रख सकती हैं। ये ज्यादा टेस्टी भी लगते हैं और हेल्दी भी होते हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- सूजी (दो कप), नमक (स्वादानुसार), तेल (1 चम्मच), देसी घी (डेढ़ चम्मच), गेहूं का आटा (डेढ़ चम्मच), चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और तलने के लिए तेल।

काजू की शेप में बनाएं खस्ता परतदार नमकपारे

सिंपल नमकपारे की जगह काजू की शेप वाले नमकपारे बनाकर ट्राई करें। ये बहुत ही खस्ता, परतदार और टेस्टी बनते हैं, साथ ही देखने में भी बहुत ज्यादा अच्छे लगते हैं। इन्हें बनाने के लिए सबसे पहले दो कप सूजी में स्वादानुसार नमक डालकर एक बार मिक्सर में पीस लें। इससे सूजी बिल्कुल बारीक हो जाएगी। अब इसमें एक चम्मच तेल मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। आपको आटा बिल्कुल सॉफ्ट ही रखना है। फिर इसे लगभग आधे घंटे के लिए ढककर छोड़ दें ताकि ये अच्छी तरह सेट हो जाए।

परतदार नमकपारे बना रही हैं इसलिए सांटा बनाना भी जरूरी है। इससे परतें आपस में चिपक जाती हैं और काफी टेस्टी से नमकपारे बनते हैं। इसके लिए एक छोटी कटोरी में डेढ़ चम्मच देसी घी और डेढ़ चम्मच गेहूं का आटा मिलाकर मिक्स कर लें। सांटा बनकर तैयार है।

अब सूजी के आटे से चार लोइयां बनाएं और सभी को पतला-पतला सा बेल लें। अब लेयर्स बनाने के लिए एक पतली रोटी पर सांटा लगाएं और साथ ही थोड़ा सा सूखा आटा छिड़क दें। ऐसे कर के चारों रोटियों को एक के ऊपर एक रखें और लेयर्स बनाती जाएं। एक बार फिर अच्छे से बेल लें। अब एक छोटे ढक्कन की मदद से इन्हें काटकर काजू का शेप दें। फिर इन्हें मीडियम टू लो फ्लेम पर करारा होने तक तेल में डीप फ्राई कर लें। ऊपर से चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर स्प्रिंकल करें। आपके खस्ता, परतदार और चटपटे से नमकपारे बनकर तैयार हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।