Holi Recipe : होली पर बनाएं टेस्टी लच्छेदार केसरिया रबड़ी कुल्फी, रिश्तों में प्यार घोल देगी रेसिपी
लच्छेदार केसरिया रबड़ी कुल्फी की यह पारंपरिक रेसिपी मावे का इस्तेमाल करके नहीं बल्कि सिर्फ दूध को गाढ़ा करके बनाई जाती है, जो इसका असली स्वाद बढ़ता है।

Kesariya Rabdi Kulfi Recipe : रंग और मौज मस्ती का त्योहार होली 2026 लोगों के चेहरों के साथ मन को भी प्यार के रंग से रंगने के लिए आता है। इस दिन घर की महिलाएं त्योहार का जायका बढ़ाने के लिए गुजिया और ठंडाई खासतौर पर बनाकर घर आए मेहमानों को परोसती हैं। लेकिन तेज धूप में रंग खेलने के बाद अगर खाने के लिए ठंडी-ठंडी मलाईदार रबड़ी कुल्फी मिल जाए, तो त्योहार के साथ मुंह का जायका भी डबल हो जाता है। लच्छेदार केसरिया रबड़ी कुल्फी की यह पारंपरिक रेसिपी मावे का इस्तेमाल करके नहीं बल्कि सिर्फ दूध को गाढ़ा करके बनाई जाती है, जो इसका असली स्वाद बढ़ता है। बाजार की मिलावटी मिठाइयों के दौर में, घर के दूध को घंटों कढ़ाकर तैयार की गई यह कुल्फी सिर्फ एक डेजर्ट नहीं, बल्कि बचपन की उन सुनहरी यादों का स्वाद है जो आज भी हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखती हैं। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है टेस्टी और ईजी लच्छेदार केसरिया रबड़ी कुल्फी।
केसरिया रबड़ी कुल्फी बनाने के लिए सामग्री
- डेढ़ लीटर फुल क्रीम दूध
-1/2 कप चीनी
-1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
-10-12 धागे केसर (2 चम्मच गर्म दूध में भिगोए हुए)
-2 बड़े चम्मच बारीक कटे मेवे (बादाम, पिस्ता, काजू)
-1/2 छोटा चम्मच गुलाब जल (खुशबू के लिए)
केसरिया रबड़ी कुल्फी बनाने का तरीका
केसरिया रबड़ी कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबालकर गाढ़ा कर लें। इसके लिए एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध डालकर तेज आंच पर उबाल आने दें। जब उबाल आ जाए, तो आंच धीमी करके दूध को तब तक पकाएं जब तक वह अपनी पककर एक-तिहाई (1/3) न रह जाए। दूध पकाते समय कढ़ाही के किनारों पर जमने वाली मलाई को खुरचकर वापस दूध में मिलाते रहें। यह टिप आपकी कुल्फी को असली 'लच्छेदार' टेक्सचर देगा।
मिठास और स्वाद के लिए
जब दूध गाढ़ा होकर रबड़ी जैसा दिखने लगे, तब इसमें चीनी, केसर वाला दूध और बारीक कटे मेवे डालकर 5-7 मिनट तक और पकाएं ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए और मेवे थोड़े नरम हो जाएं। अब इस स्टेज पर गैस बंद करके कढ़ाही में इलायची पाउडर और गुलाब जल मिलाकर मिश्रण को कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर यह और भी गाढ़ा हो जाएगा।
सेट करें
मिश्रण को कुल्फी मोल्ड्स या छोटे मिट्टी के मटकों में भरकर रखें। ऊपर से एल्युमीनियम फॉयल लगाकर ढक्कन लगा दें। ऐसा करने से कुल्फी के ऊपर बर्फ के क्रिस्टल नहीं जमेंगे।इसे 8 से 10 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रीजर में रख दें।
परोसने का तरीका
कुल्फी निकालने के लिए मोल्ड को कुछ सेकंड के लिए सामान्य पानी में रखें, फिर हथेली के बीच रगड़कर घुमाएं। बाहर निकालें और ऊपर से पिस्ता कतरन और सूखी गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर सर्व करें।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



