होली पर बिना घी-तेल के बनाएं मावा गुजिया, बेफिक्र होकर खाएंगे सभी

Feb 21, 2026 11:52 am ISTAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

Mawa Gujiya Recipe: होली का त्योहार गुजिया के बिना अधूरा माना जाता है। मावा की फिलिंग से तैयार होने वाली गुजिया बेफिक्र होकर खाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए तरीके से इसे बिना घी-तेल के तैयार करें। सीखिए आसान रेसिपी-

होली पर बिना घी-तेल के बनाएं मावा गुजिया, बेफिक्र होकर खाएंगे सभी

त्योहार कोई भी हो मिठाई के बिना अधूरा ही माना जाता है। रंगों का त्योहार होली आने से पहले ही महिलाएं घर पर तरह-तरह के पकवान तैयार करती हैं। जिनमें पापड़, मठरी, और गुजिया शामिल हैं। वैसे तो ट्रेडिशनल रेसिपी के मुताबिक गुजिया को मैदा से तैयार किया जाता है। इसमें मावा की फिलिंग होती है और घी या फिर तेल में फ्राई करके तैयार किया जाता है। फिर चाशनी में इसे डिप करके सर्व करते हैं। स्वाद में तो ये बेहद टेस्टी लगती हैं लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है क्योंकि इसे फ्राई करके मैदा से तैयार किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो बिना घी-तेल का इस्तेमाल करके एयरफ्रायर में मावा गुजिया बना सकते हैं। यहां सीखिए एयर फ्रायर में गुजिया बनाने का तरीका।

एयर फ्रायर में गुजिया बनाने की सामग्री

एयर फ्रायर में गुजिया बनाने के लिए आपको चाहिए एक मुट्ठी कटे हुए बादाम, एक मुट्ठी कटे हुए काजू, एक मुट्ठी किशमिश एक कप मावा, भुने हुए मेवे, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक कप पिसी हुई चीनी कप गेहूं का आटा, एक चुटकी नमक, कद्दूकस किया नारियल। इसके अलावा आटा लगाने के लिए और एयर फ्रायर में गुजिया की कोटिंग करने के लिए आपको थोड़ा घी चाहिए होगा।

एयर फ्रायर में गुजिया बनाने की विधि

हेल्दी गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आटा लगाकर तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले एक फैले हुअ बर्तन में आटा निकाल लें। इसमें नमक और घी डालें और फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा लगा लें। अब काजू और बादाम को बारीक काट लें, एक कढ़ाई में काजू-बादाम को अच्छे से भून लें और एक प्लेट में निकाल लें। फिर कद्दूकस किए नारियल को भी एक कढ़ाई में सेक लें। इसे भी अलग निकाल लें। अब एक कढ़ाई में मावा को भी डालें और भूनें। जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसमें मेवा डालें। अच्छे से मिक्स करें। जब मावा ठंडा हो जाए तो इसमें पीसी हुई चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद अब बारी है गुजिया तैयार करने की। इसके लिए थोड़े से आटे को लें और फिर इसे गोल बेल लें। अब इसे सांचे पर रखें और फिर इसमें मावा भरें। ध्यान रखें कि इसे सेंटर में ही फिल करें और किनारों को खाली रखें। इसके किनारों पर पानी लगाएं और अब सांचे को बंद करें। अच्छी तरह से दबाने के बाद गुजिया को सांचे से बाहर निकालें और एक प्लेट में रखें। सारी गुजिया ऐसे ही तैयार करने के बाद इन्हें एयर फ्रायर में रखें। इनपर घी लगाएं और फर 180 डिग्री पर 10-10 मिनट के लिए दोनों तरफ से सेक लें। गुजिया तैयार हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।