होली पर आलू-प्याज नहीं बनाकर खाएं मटर के पकौड़े,'फ्लेवर क्वीन'ने शेयर की यूनिक रेसिपी

Feb 19, 2026 09:41 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Hari Matar Ke Pakode : इस यूनिक रेसिपी को यूट्यूबर 'फ्लेवर क्वीन' ने शेयर किया है। जो उबले हुए हरी मटर से तैयार की जाती है। आमतौर पर पकौड़े बनाने के लिए मटर को सीधे बेसन में मिला दिया जाता है। लेकिन आप जब उन्हें उबालकर इस्तेमाल करते हैं तो पकौड़ों का स्वाद और टेक्सचर पूरी तरह बदल जाता है।

होली पर आलू-प्याज नहीं बनाकर खाएं मटर के पकौड़े,'फ्लेवर क्वीन'ने शेयर की यूनिक रेसिपी

होली का त्योहार नजदीक आते ही भारतीय घरों से आलू-साबूदाना के पापड़, गुजिया जैसे पकवानों की खुशबू आनी भी तेज हो जाती है। ज्यादातर लोग होली पर घर आने वाले मेहमानों को गुजिया और मिठाई के साथ आलू-प्याज के पकौड़े जरूर बनाकर परोसते हैं। लेकिन आप भी अगर हर साल यही करती आईं हैं तो इस होली अपनी स्टार्टर प्लेट को बदलकर देखिए। जी हां, इस बार होली पर आलू-प्याज की जगह घर पर बनाएं टेस्टी और क्रंची मटर के पकौड़े। इस यूनिक रेसिपी को यूट्यूबर 'फ्लेवर क्वीन' ने शेयर किया है। जो उबले हुए हरी मटर से तैयार की जाती है। आमतौर पर पकौड़े बनाने के लिए मटर को सीधे बेसन में मिला दिया जाता है। लेकिन आप जब उन्हें उबालकर इस्तेमाल करते हैं तो पकौड़ों का स्वाद और टेक्सचर पूरी तरह बदल जाता है। आइए जानते हैं कैसे बनाए जाते हैं हरी मटर के टेस्टी और क्रंची पकौड़े।

हरी मटर के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री

-उबले हुए मटर

-पिसा हुआ लहसुन

-बेसन

-कॉर्न फ्लोर (ऑप्शनल)

-लाल मिर्च

-हल्दी

-नमक

-धनिया पाउडर

-कटी हुई हरी मिर्च

-हींग

-कटा हुआ हरा धनिया

-थोड़ा पानी

-तलने के लिए तेल

हरी मटर के पकौड़े बनाने का तरीका

हरी मटर के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले मटर को उबाल लें। इसके बाद उबले हुए मटर को एक बाउल में निकाल लें। अब इसमें पिसा हुआ लहसुन, बेसन और कॉर्न फ्लोर (ऑप्शनल) डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद बाउल में लाल मिर्च, हल्दी, नमक और धनिया पाउडर डालें। इसके बाद बाउल में कटी हुई हरी मिर्च, हींग और हरा धनिया डालना ना भूलें। अब बाउल में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े जैसा गाढ़ा बैटर घोलकर तैयार कर लें। अब कढ़ाही में तेल गरम करके मटर के छोटे-छोटे पकौड़े डालें। पकौड़ों को गोल्डन और क्रंची होने तक डीप फ्राई करें। आपके टेस्टी और क्रंची हरी मटर के पकौड़े बनकर तैयार हैं। आप गरमा-गरम हरी मटर के पकौड़ों को हरी चटनी के साथ सर्व करें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।