बिना चीनी, 2 कप भुने चने और ड्राई फ्रूट्स से बनाएं ‘धुरंधर’ प्रोटीन लड्डू, सेहत के लिए हैं फायदेमंद!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मीठा खाने का दिल करता है तो क्यों ना कुछ हेल्दी खाया जाए? भुने चने और ड्राई फ्रूट्स से बने ये धुरंधर प्रोटीन लड्डू आपकी मीठे की क्रेविंग भी दूर करेंगे और प्रोटीन से भी भरपूर हैं। ये लड्डू बिना चीनी के बनते हैं इसलिए टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हैं।

 Dhurandhar Protein Laddoo Recipe
धुरंधर प्रोटीन लड्डू

मीठा खाने की क्रेविंग अक्सर हो ही जाती है। खासकर हम भारतीयों को तो खाने के बाद जब तक मीठे में कुछ ना मिले, तब तक मील अधूरी ही लगती है। ऐसे में फालतू की अनहेल्दी मिठाइयां खाने से अच्छा है कि घर पर ही आप हाई प्रोटीन लड्डू बनाकर तैयार कर लें। भुने चने और सूखे मेवे से बने ये लड्डू प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से रिच हैं। बच्चे हों या बुजुर्ग रोज का एक लड्डू मसल्स, इम्यूनिटी, एनर्जी और ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। खासकर वेजिटेरियन लोगों की डाइट में तो वैसे भी प्रोटीन की कमी रहती है। ऐसे में ये धुरंधर प्रोटीन लड्डू एक अच्छा स्नैक ऑप्शन हो सकते हैं। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी देख लेते हैं।

हाई प्रोटीन लड्डू बनाने के लिए सामग्री

प्रोटीन से भरपूर और स्वाद में जबरदस्त लड्डू बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- भुना हुआ चना (2 कप), गुड़ (1 कप या स्वादानुसार), पीनट बटर (2 बड़े चम्मच), बादाम (1 कप), मखाना (1 कप), काजू (1 कप), कद्दू के बीज (2 बड़े चम्मच), खरबूजे के बीज (2 बड़े चम्मच), देसी घी (आधा कप) और इलायची पाउडर (आधा चम्मच)।

'धुरंधर' प्रोटीन लड्डू बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

  • सबसे पहले भुने हुए चने के छिलके रिमूव कर लें। इसके लिए आप इन्हें किसी साफ कपड़े में डालकर हल्के हाथों से रगड़ सकते हैं। छिलके आसानी से निकल जाएंगे, फिर इन्हें छान लें।
  • अब भुने हुए चने को मिक्सर में पीसकर एक फाइन पाउडर बना लें। ध्यान रहे ये ज्यादा दरदरा ना हो, वरना लड्डू बांधने में मुश्किल होगी।
  • गैस पर एक मोटे तले की कड़ाही चढ़ाएं और उसमें गुड़ को पिघलने के लिए रख दें।
  • जैस ही गुड़ पूरी तरह मेल्ट हो जाए, इसमें पीनट बटर एड करें। अब इस मिक्सचर को लगातार चलाते रहें, जबतक ये गाढ़ा हो कर कड़ाही ना छोड़ने लगे।
  • अब एक पैन में थोड़ा सा देसी घी डालकर सभी ड्राई फ्रूट्स हल्के रोस्ट कर लें। ध्यान रहे मखाने को अलग से रोस्ट करना है, बाकी ड्राई फ्रूट्स के साथ नहीं। वरना वो जल भी सकते हैं।
  • सभी ड्राई फ्रूट्स को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें।
  • अब एक बड़े बर्तन में ड्राई फ्रूट्स का पाउडर, भुने चने का पाउडर और पिघला हुआ गुड़ मिलाएं। साथ में थोड़ा सा देसी घी एड करें और अच्छे से मिक्स करते हुए लड्डू का मिक्सचर तैयार कर लें।
  • खुशबू और फ्लेवर के लिए थोड़ा सा इलायची पाउडर भी एड कर सकते हैं। अब मिक्सचर को हाथों में ले कर छोटे-छोटे लड्डुओं की शेप दें। धुरंधर प्रोटीन लड्डू बनकर तैयार हैं।

गुड़ की जगह खजूर भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आप गुड़ और चीनी पूरी तरह अवॉइड करते हैं तो लड्डू की मिठास के लिए खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। खजूर को मिक्सर में बारीक पीसकर लड्डू बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये टेस्टी भी लगते हैं और हेल्दी भी होते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीबिना चीनी, 2 कप भुने चने और ड्राई फ्रूट्स से बनाएं धुरंधर प्रोटीन लड्डू, रेसिपी