
वेट लॉस डाइट पर हैं तो बनाएं ये हाई फाइबर प्रोटीन रिच सूप, नोट कर लें रेसिपी
Protein rich soup recipe: वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं और दिनभर में लंच से लेकर डिनर में कुछ हेल्दी, न्यूट्रिशन से भरपूर लेकिन लाइटवेट रेसिपी को खोज रहे। जो पेट को भी भरा हुआ रखे तो इस हाई फाइबर और प्रोटीन रिच सूप को बनाने की रेसिपी नोट कर लें। स्वाद भी मिलेगा जबरदस्त।
वेट लॉस के लिए रूटीन फॉलो कर रही हैं और डाइट भी चेंज कर रखा है। ऐसे में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर में कुछ लाइटवेट और न्यूट्रिशन से भरपूर रेसिपी खोज रहीं तो ये प्रोटीन एंड फाइबर रिच सूप की रेसिपी बड़े काम आने वाली है। जो ना केवल आपके पेट को भरेगी बल्कि राइट बैलेंस में प्रोटीन और फाइबर भी शरीर को देगी। बस फटाफट बन जाने वाले इस सूप की रेसिपी को नोट कर लें। जो वेट लॉस के प्रोसेस को और भी ज्यादा आसान बना देगा। आमतौर पर सूप काफी लाइटवेट होता है लेकिन चने से बना ये सूप आपके लंच, ब्रंच से लेकर डिनर किसी भी वक्त के लिए परफेक्ट है।
प्रोटीन रिच सूप की सामग्री
दो लोगों के लिए सूप बनाने के लिए चाहिए
एक चौथाई कप चना
टमाटर दो से तीन
तेजपत्ता एक
5-6 कलियां लहसुन
नमक स्वादानुसार
हरी मिर्च एक
हरी धनिया के पत्ते
बटर एक चम्मच
प्रोटीन रिच सूप बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले चना को रातभर या 7-8 घंटे के लिए भिगो कर रख दें।
- जब ये अच्छी तरह से भीगकर मुलायम पड़ जाए तो इसे पानी से बाहर निकालकर धो लें।
- अब प्रेशर कुकर में चना डालें। साथ ही पानी डालकर और दूसरे मसाले डालें।
- चने के साथ उबलने के लिए बड़े टुकड़ों में काटकर टमाटर मिला दें।
- साथ ही नमक, तेजपत्ता, काली मिर्च आठ से दस डालकर मिलाएं। ढक्कन बंद कर दें और सीटी लगाएं।
- हरी मिर्च, लहसुन की कलियां और हरी धनिया के पत्तो को मिलाकर मिक्सर में पीस लें।
- प्रेशर कुकर में चना के पकते ही उसे निकाल लें।
- ग्राइंडर जार में उबले हुए काले चने और टमाटर को पानी डालकर पीस लें।
- पैन में थोड़ा सा देसी घी या बटर डालें और हरी धनिया और हरी मिर्च के साथ लहसुन वाले पेस्ट को डालकर दो मिनट के लिए भून लें।
- अब तैयार चने के पेस्ट को डाल दें। साथ ही चने के पानी को भी डालकर कंसिस्टेंसी मेंटेन कर लें।
- दो मिनट के लिए उबालें और नमक टेस्ट के हिसाब से डालकर गैस की फ्लेम को बंद कर दें। बस तैयार है फाइबर और प्रोटीन रिच सूप।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




