जब भी लगे मीठा खाने की तलब, घर का बना चॉकलेट पीनट बटर खा लें
बार-बार भूख लगने पर अगर आप चिप्स, बिस्कुट या चॉकलेट्स खाते हैं, तो अब एक बेहतर विकल्प अपना सकते हैं। घर पर बना यह स्वादिष्ट चॉकलेट स्प्रेड हल्की भूख मिटाने के साथ सेहत का भी ख्याल रखने में मदद कर सकता है।

शाम की हल्की भूख हो या दिन के बीच कुछ मीठा खाने की इच्छा, ऐसे समय में ज्यादातर लोग पैकेट वाले नाश्ते या मीठी चीजों की ओर हाथ बढ़ा देते हैं। लेकिन अगर आप स्वाद के साथ थोड़ा बेहतर विकल्प चुनना चाहते हैं, तो घर पर बना चॉकलेट पीनट बटर आपके लिए अच्छा हो सकता है। इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार सामग्री और मिठास तय कर सकते हैं।
बाजार में मिलने वाले चॉकलेट पीनट बटर की तरह इसमें बेवजह की एक्सट्रा चीजें डालने की जरूरत नहीं पड़ती। इसे रोटी, ब्रेड, फल या सूखे मेवों के साथ आराम से खाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका और इसके फायदे।
चॉकलेट पीनट बटर बनाने के लिए सामग्री
दो कटोरी भुनी मूंगफली
दो बड़े चम्मच बिना चीनी वाला कोको
एक से दो बड़े चम्मच शहद या खजूर का गूदा
एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल
एक चुटकी नमक
ऐसे बनाएं घर का चॉकलेट पीनट बटर
- सबसे पहले भुनी मूंगफली का छिलका निकाल लें।
- अब इसे पीसकर चिकना मिश्रण तैयार कर लें।
- इसके बाद कोको, शहद, नारियल का तेल और चुटकीभर नमक डालें।
- जब मिश्रण पूरी तरह मुलायम हो जाए, तो इसे साफ कांच के डिब्बे में भर लें।
- हल्के क्रंच के लिए तैयार मिश्रण में आप भुनी मूंगफली का चूरा मिला सकते हैं, स्वाद दोगुना हो जाएगा।
किन चीजों के साथ खा सकते हैं?
- रोटी पर लगाकर
- ब्रेड के साथ
- सेब या केले के टुकड़ों पर
- दलिया के ऊपर
- सुबह के नाश्ते में
यह हल्की भूख के लिए अच्छा विकल्प क्यों है?
- लंबे समय तक पेट भरा रखता है: मूंगफली में गुड फैट्स और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो जल्दी भूख लगने की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- मीठा खाने की इच्छा कम: अगर सीमित मात्रा में खाया जाए, तो यह बाहर की मीठी चीजों की जगह बेहतर विकल्प बन सकता है।
- एनर्जी बूस्ट करे: मूंगफली और कोको शरीर को ऊर्जा देने वाले पोषक तत्व प्रदान करते हैं, इसलिए यह दिन के बीच हल्के नाश्ते के रूप में अच्छा माना जाता है।
ध्यान रखें ये बातें
एक बार में ज्यादा मात्रा में ना खाएं। अगर मूंगफली से एलर्जी है, तो इसका सेवन ना करें। इसे हमेशा साफ और सूखे डिब्बे में रखें, चम्मच भी सूखा ही इस्तेमाल करें।
कितने दिन तक रख सकते हैं?
अगर इसे साफ कांच के बंद डिब्बे में भरकर ठंडी जगह रखा जाए, तो यह कई दिनों (30-60 दिन) तक सुरक्षित रह सकता है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ें

