कभी खाएं हैं दही के पराठे? बना दिया तो घर वाले रोज करेंगे डिमांड, नोट कर लें रेसिपी

Jan 18, 2026 07:16 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Curd Paratha Recipe: दही तड़का, दही कबाब, कढ़ी ये तो कई बार खाई होगी। लेकिन एक बार ये क्रीमी टेक्सचर वाली दही से बनाएं मजेदार टेस्टी पराठा। जिसे खाकर सब खुश हो जाएंगे और हर दिन इसे ही बनाने की डिमांड करने लगेंगे। नोट कर लें रेसिपी।

कभी खाएं हैं दही के पराठे? बना दिया तो घर वाले रोज करेंगे डिमांड, नोट कर लें रेसिपी

दही का तड़का लगाकर या कढ़ी बनाकर तो कई बार खाया होगा। दही के कबाब भी तो खाए ही होंगे लेकिन क्या कभी दही के परांठे खाए हैं। अगर नहीं! तो इस बार तो जरूर ट्राई कर लें। इसका स्वाद लाजवाब लगता है। अब आप सोचेंगी कि दही तो फरते ही फट जाती है, तो परेशान ना हो। ये दही है अगर पराठे फट भी गए तो तवे पर जाकर इतने क्रिस्पी बन जाएंगे कि स्वाद में नया क्रिस्प जुड़ जाएगा। तो बगैर फटने के डर के एक बार ये दही के पराठे जरूर बनाकर ट्राई कर लें। नोट कर लें दही पराठे की रेसिपी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दही के पराठे बनाने की सामग्री

दो कप दही

गेहूं का आटा एक कप

धनिया के बीज एक चम्मच

आधा चम्मच सौंफ

आधा चम्मच जीरा

6-7 काली मिर्च

राई आधा चम्मच

एक चुटकी हींग

सूखी लाल मिर्च

दही के पराठे बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले तो दही को किसी कॉटन के कपड़े में बांधकर टांग दें। रातभर में इस दही का सारा पानी निथर जाएगा। अब ये दही बिल्कुल सूखी बन जाएगी।
  • एक मसाला तैयार करें। मसाला बनाने के लिए पैन में धनिया के बीज,सौंफ, जीरा, काली मिर्च को ड्राई रोस्ट कर लें।
  • साथ में पीली राई के दाने और लाल मिर्च भी डाल दें।
  • इन सारी चीजों को ग्राइंड करके रख लें।
  • अब आटा गूंथकर रख लें जो कि बिल्कुल सॉफ्ट हो।
  • हैंग कर्ड को किसी बाउल मे डालकर उसमे तैयार मसाले को डालकर मिक्स कर दें। साथ में स्वाद के अनुसार नमक भी मिला दें।
  • सॉफ्ट आटे की लोई बनाएं और दही के छोटे से मिक्सचर को रखकर रोल करें। अब बिल्कुल हल्के हाथ से बेलन चलाते हुए इस पराठे को बेलें। क्योंकि दही की वजह से ये पराठे फट सकते हैं।
  • लेकिन इन पराठों को तवे पर घी डालकर सेंक लें। पराठे अगर फट गए तो वो क्रिस्पी से बन जाते हैं।
  • बस इन पराठों को चटनी के साथ सर्व करें और खाने का मजा लें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।