
क्या आपने पी है कुकर वाली चाय? ‘चटोरे दोस्तों’ वाले शेफ यमीन की रेसिपी वायरल
संक्षेप: अगर आप चाय के साथ एक्सिपेरिमेंट्स करने के शौकीन हैं तो कुकर वाली चाय आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। शेफ यमन की यह रेसिपी बनाने वाले कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं।
चाय बनाने के कई तरीके हैं आपने देखे और ट्राई किए होंगे, क्या कभी कुकर में चाय बनाई है? जाने-माने शेफ यमन अग्रवाल का एक वीडियो वायरल है। इसमें उन्होंने कुकर में चाय बनाकर दिखाई है। उनका कहना है कि चाय का स्वाद कुकर में निखरकर आता है। मजेदार बात यह है कि इस रेसिपी को उनके फॉलोअर्स ने ट्राई किया और तारीफ भी कर रहे हैं। आप भी सीख लीजिए कैसे बनाते हैं कुकर में चाय।

सामग्री
2 कप चाय के लिए आधा कप पानी
छोटा अदरक का टुकड़ा
चाय पत्ती
चीनी- 3 चम्मच
दूध
विधि
कुकर में आधा कप पानी लेकर इसमें अदरक के टुकड़े को अच्छी तरह कूटकर डालें। साथ में तीन चम्मच चीनी डाल दें। फिर एक से डेढ़ चम्मच चाय पत्ती डाल दीजिए। सारी चीजों को एक साथ डालकर उबालना नहीं है। सीधे दूध डालना है। दो कप चाय के लिए डेढ़ कप दूध डाल दीजिए। इसके बाद कुकर का ढक्कन लगाएंगे और मीडियम फ्लेम पर दो सीटी बजानी है। अगर आप इससे ज्यादा पकाएंगे तो चाय बहुत कड़क बन जाएगी। इसको तीन-चार मिनट ठंडा होने दें। इसके बाद कुकर खोलकर चाय छान लें। उन्होंने वॉर्निंग दी कि कुकर का ढक्कन खोलने में हड़बड़ी ना करें। यमन की ये रेसिपी कई लोगों ने ट्राई करके तारीफ की है, वहीं कुछ लोग मजाक में लिख रहे हैं कि फिर कुकर धोना पड़ेगा।
देखें वीडियो

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




