इजहार-ए-मोहब्बत का मीठा अंदाज, पार्टनर को बनाकर खिलाएं हार्ट-शेप चॉकलेट रेसिपी
Heart Shaped Chocolate Recipe : डार्क चॉकलेट की भीनी-भीनी खुशबू जब आपकी रसोई में महकेगी, तो यकीन मानिए, आपके पार्टनर के चेहरे की मुस्कान आपकी मेहनत को सफल कर देगी। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं घर बैठे कैसे बनाई जाती है बाजार जैसी हार्ट शेप चॉकलेट।

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे पर बाजार से खरीदी हुई चॉकलेट तो आपने कई बार पार्टनर को गिफ्ट की होगी। लेकिन इस बार अपने इजहार-ए-मोहब्बत को थोड़ा खास बनाते हुए किचन में ट्राई करें 15 मिनट वाली हार्ट शेप चॉकलेट रेसिपी। अपने हाथों से बनाई गई हार्ट-शेप चॉकलेट में जो अपनापन और गर्माहट होती है, उसका कोई मुकाबला बाजार से खरीदी गई चॉकलेट दूर-दूर तक नहीं कर सकती है। डार्क चॉकलेट की भीनी-भीनी खुशबू जब आपकी रसोई में महकेगी, तो यकीन मानिए, आपके पार्टनर के चेहरे की मुस्कान आपकी मेहनत को सफल कर देगी। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं घर बैठे कैसे बनाई जाती है बाजार जैसी हार्ट शेप चॉकलेट।
हार्ट शेप चॉकलेट बनाने के लिए सामग्री
-200 ग्राम डार्क चॉकलेट(छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
-मेवे (बादाम, काजू या अखरोट बारीक कटे हुए)
-सिलिकॉन मोल्ड हार्ट शेप वाला
हार्ट शेप चॉकलेट बनाने का तरीका
हार्ट शेप चॉकलेट बनाने के लिए सबसे पहले चॉकलेट को पिघलाएं। इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें। उस पर एक कांच या स्टील का कटोरा रखें। ऐसा करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि कटोरा पानी को न छुए)। कटोरे में चॉकलेट के टुकड़े डालकर धीरे-धीरे चलाते हुए पिघलाएं। (आप माइक्रोवेव में भी 30-30 सेकंड के अंतराल पर चलाकर इसे पिघला सकते हैं।) जब चॉकलेट पूरी तरह पिघलकर स्मूथ हो जाए, तो इसमें बारीक कटे हुए नट्स या सूखी बेरीज मिलाएं।
मोल्ड में भरें- अब एक चम्मच की मदद से पिघली हुई चॉकलेट को हार्ट शेप सिलिकॉन मोल्ड में डालें। मोल्ड को हल्का सा थपथपाएं ताकि हवा के बुलबुले निकल जाएं और चॉकलेट बराबर फैल जाए। अब चॉकलेट सेट होने के लिए मोल्ड को 15-20 मिनट के लिए फ्रीजर में या 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
चॉकलेट निकालें- जब चॉकलेट पूरी तरह सख्त हो जाए, तो मोल्ड को धीरे से दबाकर चॉकलेट बाहर निकाल लें। आपकी टेस्टी हार्ट शेप चॉकलेट बनकर तैयार है।
हार्ट शेप चॉकलेट को आकर्षक बनाने के टिप्स
शाइन के लिए- चॉकलेट पिघलाते समय उसमें आधा चम्मच मक्खन मिलाने से उसमें चमक आ जाएगी।
कस्टमाइज करें- आप सफेद चॉकलेट को पिघलाकर उससे हार्ट के ऊपर डिजाइन भी बना सकते हैं।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



