Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीhalwai style cripsy bedmi puri recipe easy for brucnh without soaking dal
ब्रंच में फटाफट बनाएं क्रिस्पी बेड़मी पूरी, आलू की सब्जी से लगेगी मजेदार

ब्रंच में फटाफट बनाएं क्रिस्पी बेड़मी पूरी, आलू की सब्जी से लगेगी मजेदार

संक्षेप: Bedmi Puri Recipe: हलवाई जैसी क्रिस्पी मजेदार बेड़मी पूरी बनाना चाहती हैं लेकिन दाल भिगोना भूल गईं तो इस रेसिपी को नोट कर लें। फटाफट बिना पहले से हुई किसी भी तैयारी के ही ये पूड़ी बनकर रेडी हो जाएगी।

Fri, 14 Nov 2025 07:04 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों के मौसम में वीकेंड अक्सर स्लो होता है। ऐसे में रसोई में जाकर ब्रेकफास्ट बनाने का दिल ना करे तो बस ब्रंच से काम चला लें। और, इस ब्रंच में हर किसी को टेस्टी खाना चाहिए तो बेड़मी पूरी बेस्ट ऑप्शन है। जिसके साथ फटाफट बिना समय गंवाए आप आलू की सब्जी बनाकर तैयार कर लें। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को ये पूड़ी पसंद आएगी। तो देर ना करें और मिनटों में इस रेसिपी को बनाने का तरीका नोट कर लें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बेड़मी पूरी बनाने की सामग्री

एक कप गेंहू का आटा

दो चम्मच सूजी

आधा चम्मच कलौंजी

आधा चम्मच नमक

आधा चम्मच कसूरी मेथी

तेल

स्टफिंग के लिए

एक तिहाई उड़द की दल

आधा चम्मच धनिया

सौंफ

जीरा

काली मिर्च

दालचीनी

तेल

हल्दी

कश्मीरी मिर्च

कसूरी मेथी

काला नमक

और एक चम्मच अमचूर

बेड़मी पूरी बनाने की रेसिपी

-गेहूं के आटे में दो चम्मच सूजी, अजवाइन, स्वादानुसार नमक, कसूरी मेथी और थोड़ा सा मोयन डालकर आटे को गूंथ लें।

-ध्यान रहे कि आटा नर्म ही गूंथा हो।

-अब स्टफिंग बनाने के लिए पैन में बिना छिलके वाली उड़द की दाल को भून लें। इसके साथ ही जीरा एक चम्मच, धनिया, सौंफ,काली मिर्च और दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा डाल दें। साथ ही दो लौंग डालकर भून लें।

जब ये भुन जाए तो ग्राइंडर जार में डालकर इसका पाउडर बना लें।

-कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और उसमे कुछ मसाले डालें।

-मसालों में हींग, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर तेल में डालने के साथ ही पीसा हुआ दाल का पाउडर मिला दें। अच्छी तरह से भून लें।

-एक कप पानी डालकर मिक्स करें और पानी सुखाने तक पूरा भूनते रहे।

-पानी सूखकर जब ये बिल्कुल ड्राई हो जाते तब इसमे स्वादानुसार नमक, अमचूर, कसूरी मेथी डालें।

-आटे की लोई बनाकर भरें और फ्राई करें।

-बस तैयार है टेस्टी बेड़मी पूरी, इसे आलू की सब्जी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।