
Guru Nanak Jayanti : घर पर बनाना है गुरुद्वारे जैसा 'कड़ा प्रसाद' तो फॉलो करें ये टेस्टी रेसिपी
Gurudwara Kada Prasad Recipe : कड़ा प्रसाद गुरुद्वारे में मिलने वाला वो प्रसाद है जिसके लिए व्यक्ति चाहकर भी मना नहीं कर सकता है। इसका स्वाद और खुशबू आपके मुंह में पानी भर सकती है।
Guru Nanak Jayanti 2025 : देशभर में हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नानक जयंती 2025 का पर्व मनाया जाता है। जिसे प्रकाश पर्व 2025 और गुरु पर्व 2025 के नाम से भी जाना जाता है। इस साल गुरु नानक जयंती 5 नवंबर को मनाई जाएगी। बता दें, गुरु नानक जयंती से कुछ दिन पहले ही सुबह के समय फेरियां निकलनी भी शुरू हो जाती हैं। गुरु नानक जयंती के दिन लोग गुरुद्वारे जाते हैं और कीर्तन का आयोजन करते हैं। अगर आप अकसर गुरुद्वारे जाते हैं तो आपने वहां मिलने वाला कड़ा प्रसाद भी जरूर खाया होगा। कड़ा प्रसाद गुरुद्वारे में मिलने वाला वो प्रसाद है जिसके लिए कोई व्यक्ति चाहकर भी मना नहीं कर सकता है। इसका स्वाद और खुशबू आपके मुंह में पानी भर सकती है। अगर आप गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर पर गुरुद्वारे जैसा कड़ा प्रसाद घर पर ही बनाकर तैयार करना चाहते हैं तो फॉलो करें ये रेसिपी।

कड़ा प्रसाद बनाने के लिए सामग्री
-1 कप आटा
-1 कप घी
-1 कप चीनी
-2 कप पानी
-चुटकी भर इलायची पाउडर
-मेवे ऑप्शनल
गुरुद्वारे जैसा कड़ा प्रसाद बनाने का तरीका
गुरुद्वारे जैसा कड़ा प्रसाद बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर उसे गर्म करें। इसके बाद पानी में चीनी डालकर उबाल लें। जब चीनी पानी में घुल जाए तो इसे गैस से उतारकर अलग रख लें। अब एक दूसरे पैन में 1 कप देसी घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें 1 कप आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ऐसा करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि आटे में किसी तरह की कोई गांठ न रह जाए। इसके लिए आटे को लो से मीडियम आंच पर तब तक चलाएं जब तक आटा भूनकर ब्राउन न हो जाए। जब आटे का रंग बदल जाए तो उसे धीमी आंच पर करके तैयार चाशनी को इसमें डालकर लगातार चलाते रहें। इस समय हलवे में चुटकी भर इलायची पाउडर डालकर मिला दें। जब आटा पूरी तरह पानी सोखकर घी छोड़ने लगे तो समझ जाएं कि आपका कड़ा प्रसाद बनकर तैयार है। आप चाहे तो हलवे में सूखे मेवे भी डाल सकते हैं। आपका टेस्टी कड़ा प्रसाद बनकर तैयार है।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




