चाय छोड़िए, सर्दी-खांसी से बचाएगा गुड़ का यह आयुर्वेदिक काढ़ा, Recipe

चाय छोड़िए, सर्दी-खांसी से बचाएगा गुड़ का यह आयुर्वेदिक काढ़ा, Recipe

संक्षेप:

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए गुड़ का काढ़ा एक बेहतरीन देसी उपाय है। यह खांसी-जुकाम से राहत देने के साथ पाचन भी सुधारता है।

Jan 12, 2026 02:41 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को ज्यादा गर्माहट, बेहतर इम्युनिटी और मज़बूत पाचन की जरूरत होती है। ठंडी हवा, बदलता तापमान और कम धूप की वजह से खांसी, जुकाम, गले में खराश और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में दादी-नानी के देसी नुस्खे आज भी सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुड़ का काढ़ा उन्हीं पारंपरिक रेमेडीज में से एक है, जो सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करता है। गुड़ आयरन और मिनरल्स से भरपूर होता है और जब इसे अदरक, तुलसी, काली मिर्च और दालचीनी जैसी औषधीय चीजों के साथ उबाला जाता है, तो यह एक पावरफुल विंटर ड्रिंक बन जाता है। खास बात यह है कि यह पूरी तरह नेचुरल है और बिना किसी साइड इफेक्ट के रोज़मर्रा की दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है।

गुड़ का काढ़ा बनाने की विधि

सामग्री: पानी – 2 कप, देसी गुड़ – 1 छोटा टुकड़ा (या 1½ टेबलस्पून कद्दूकस किया हुआ), अदरक – 1 इंच (कूटी हुई), तुलसी के पत्ते – 5–6, काली मिर्च – 4–5 (थोड़ी कुटी हुई), दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा, लौंग – 2, सौंठ पाउडर – 1 चुटकी (ऑप्शनल)

ऐसे बनाएं:

  • सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर उबालें।
  • जब पानी उबलने लगे, इसमें अदरक, तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग डाल दें।
  • अब इसमें गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • मिश्रण को धीमी आंच पर 8–10 मिनट तक उबलने दें, जब तक पानी आधा न रह जाए।
  • गैस बंद करें और काढ़े को छान लें।
  • गुनगुना होने पर इसका सेवन करें।

ये भी पढ़ें:सर्दियों में मटर डालकर बनाएं देसी तड़का मैगी, लहसुन वाला मसाला बढ़ा देगा स्वाद

सेहत को मिलने वाले फायदे

  1. गुड़ का काढ़ा सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखता है। यह खांसी और गले की खराश में राहत देता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्युनिटी को मजबूत करते हैं। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी यह काढ़ा मददगार है जिससे गैस और कब्ज की समस्या कम होती है।
  2. इसके अलावा, गुड़ का काढ़ा शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है और स्किन को भी हेल्दी बनाता है। सुबह खाली पेट या शाम के समय इसका सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

ये भी पढ़ें:कम सामान, ज्यादा स्वाद: कुकर में चोको वॉलनट केक की रेसिपी

ध्यान रखने वाली बातें

डायबिटीज के मरीज गुड़ का काढ़ा सीमित मात्रा में ही लें। किसी भी चीज का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए दिन में एक कप से ज्यादा ना पिएं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।