रोज के खाने में नया ट्विस्ट: आलू-गोभी छोड़ इस बार बनाएं वेज कीमा
अगर आप वेजिटेरियन हैं और कीमा जैसा स्वाद चाहते हैं, तो गोभी कीमा एक बेहतरीन विकल्प है। मसालों से भरपूर यह रेसिपी स्वाद, सेहत और आसान कुकिंग का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

अगर आप नॉनवेज कीमा का स्वाद या उसके जैसा फ्लेवर चाहते हैं लेकिन शाकाहारी रहना पसंद करते हैं, तो गोभी कीमा आपके लिए एक परफेक्ट डिश है। बारीक कटी फूलगोभी जब देसी मसालों के साथ पकती है, तो उसका टेक्सचर और फ्लेवर किसी भी कीमा डिश को टक्कर दे सकता है। यह रेसिपी ना सिर्फ स्वाद से भरपूर है बल्कि हल्की, पौष्टिक और पचने में आसान भी होती है। गोभी में मौजूद फाइबर और जरूरी पोषक तत्व इसे हेल्दी बनाते हैं, वहीं मसालों का सही संतुलन इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंद बना देता है। रोज के खाने में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना हो, तो गोभी कीमा एक बेहतरीन चॉइस है। जानें इसकी एकदम सिंपल रेसिपी -
सामग्री (Ingredients)
1 मध्यम फूलगोभी (बारीक कटी या कद्दूकस की हुई)
2 टेबलस्पून तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
1 प्याज (बारीक कटा)
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
1 टमाटर (बारीक कटा या प्यूरी)
½ छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
हरा धनिया (सजाने के लिए)
बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe)
- गोभी की तैयारी: गोभी को अच्छे से धोकर बारीक काट लें या कद्दूकस कर लें। ज्यादा पानी ना हो, इसके लिए हल्का निचोड़ लें।
- तड़का लगाएं: कढ़ाही में तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें और चटकने दें।
- प्याज भूनें: अब कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें।
- मसाले डालें: टमाटर डालें और मसाला छोड़ने तक पकाएं। इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- गोभी डालें: अब तैयार की हुई गोभी डालें और तेज आंच पर 4–5 मिनट भूनें ताकि कच्चापन खत्म हो जाए।
- दम पर पकाएं: आंच धीमी करें, ढककर 5–7 मिनट पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि गोभी चिपके नहीं।
- फिनिशिंग टच: आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालें। अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें।
परोसने के सुझाव
गोभी कीमा को आप रोटी, पराठा, ब्रेड टोस्ट या सैंडविच फिलिंग के रूप में भी परोस सकते हैं। यह टिफिन और लंच के लिए भी एकदम बढ़िया ऑप्शन है।
गोभी कीमा बनाने के लिए खास टिप्स
- ज्यादा कुरकुरा स्वाद चाहिए तो गोभी को खुली कढ़ाही में भूनें।
- चाहें तो इसमें मटर, शिमला मिर्च या फिर ड्राई फ्रूट्स (काजू, किशमिश) भी डाल सकते हैं।
- हेल्दी वर्जन के लिए कम तेल और मसालों का इस्तेमाल करें।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




