गणगौर पूजा के लिए बनता है घेवर, देखिए आसान रेसिपी
16 दिन की गणगौर पूजा में घेवर बनाया जाता है। इसके बिना गणगौर को अधूरा माना जाता है। अगर आप ये पूजा करती हैं तो घर पर ही इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां देखिएआसान रेसिपी।

गणगौर राजस्थान के मुख्य त्योहारों में से एक है। ये बेहद खूबसूरत त्योहार है। जिसमें खास तौर से ईसर जी यानी भगवान शिव और गौरा जी यानी माता पार्वती के प्रेम और गृहस्थ जीवन को समर्पित है। इस दौरान सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। तो वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने की कामना के साथ पूजा करती हैं। इस पूजा में घेवर जरूर बनाया जाता है। आप भी गणगौर पूजा करती हैं तो घेवर घर पर बनाने का तरीका सीखें। यहां सीखिए घेवर की रेसिपी-
घेवर बनाने के लिए सामग्री
घेवर बनाने के लिए आपको चाहिए दो कप मैदा, एक कप घी, ठंडा दूध, बर्फ के टुकड़े, ठंडा पानी, नींबू का रस, घी या तेल, दो कप चीनी और एक कप पानी
घेवर बनाने की विधि
घेवर बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार करें इसके लिए एक बड़े बर्तन में ठंडा घी डालें और उसमें बर्फ के टुकड़े डालकर तब तक फेंटें जब तक घी एकदम सफेद और क्रीम जैसा न हो जाए। जब घी क्रीमी हो जाए तो इसमें थोड़ा-थोड़ा करके मैदा और ठंडा दूध डालकर मिलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें। इसमें धीरे-धीरे ठंडा पानी मिलाएं ताकि बैटर एकदम पतला हो जाए। घेवर का बैटर बहने वाला होना चाहिए। फिर इसमें खटास के लिए नींबू का रस मिला दें। अब घेवर तलने के लिए एक गहरे और मोटे तले वाले पतीले में घी गर्म करें। घी बहुत तेज गर्म होना चाहिए। जब घी से धुआं निकलने लगे तब घेवर बनाने का सांचा डालें और बैटर को एक धार बनाकर बर्तन के बिल्कुल बीच में डालें। झाग शांत होने दें, फिर दोबारा बैटर डालें। ऐसा 10-15 बार करें। जब आप घोल डाल रहे हों तब बीच में एक डंडी या चाकू की मदद से छेद बनाते रहें। इसका रंग जब सुनहरा हो जाए तो इसे निकाल लें। अब घेवर के लिए चाशनी बनाएं और इसके लिए चीनी और पानी को उबालकर एक तार की चाशनी बना लें। जब चाशनी तैयार हो जाए तो घेवर को एक जाली पर रखें और उसके ऊपर गर्म चाशनी डालें। पिस्ता को बारीक काटकर घेवर के ऊपर डालकर सजा दें।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


