Ganesh Chaturthi 2026 Recipe: बप्पा के भोग के लिए तैयार करें चॉकलेट मोदक, बच्चों को पसंद आएगा प्रसाद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गणेश चतुर्थी का त्योहार आने में कुछ ही दिन रह गए हैं। 10 दिन के गणेशोत्सव में भगवान को मोदक का भोग जरूर लगाया जाता है। ऐसे में यहां सीखिए बप्पा के भोग के लिए चॉकलेट मोदक बनाने का तरीका।  

गणेश चतुर्थी इस साल 14 सितंबर को सेलिब्रेट की जाएगी। बप्पा के आगमन में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं इसलिए उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। दस दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव में लोग बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं और रोजाना भक्ति के साथ आरती और कीर्तन करते हैं। इसके अलावा समय-समय पक भोग भी लगाया जाता है। माना जाता है कि भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय हैं। इसलिए 10 दिनों में उन्हें अलग-अलग तरह के मोदक का भोग लगाया जाता है। ट्रेडिशनली देखें तो चावल के आटे, गुड़ और ताजे नारियल से बने उकडीचे मोदक बनाए जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो हर दिन अलग-अलग तरह के मोदक घर पर तैयार कर सकते हैं। यहां हम चॉकलेट मोदक बनाने का तरीका बता रहे है। इस तरीके से आप टेस्टी और फ्लेवर फुल मोदक घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं। सीखिए कैसे बनाएं-

चॉकलेट मोदक बनाने के लिए आपको क्या चाहिए

-1 कप मिल्क पाउडर

-डेढ़ बड़ा चम्मच कोको पाउडर

-1 बड़ा चम्मच घी

-1/4 कप दूध

-1/4 कप कंडेंस्ड मिल्क

- दो से तीन बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी

चॉकलेट मोदक की स्टफिंग वाली सॉस के लिए

-50 ग्राम चॉकलेट

-25 ग्राम फ्रेश क्रीम

-5 ग्राम बटर

चॉकलेट मोदक बनाने का तरीका

1) मोदक बनाने के लिए सबसे एक पैन में घी गरम करें। फिर उसमें मिल्क पाउडर और कोको पाउडर डालें। अब इन दोनों चीजों को कम से कम 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से भूनें।

2) इन दोनों चीजों के भुनने के बाद इसमें दूध और कंडेंस्ड मिल्क डालें। इसे डालने के बाद अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे मिक्स के बहुत गाढ़ा होने और एक साथ इकट्ठा होने तक पकाएं।

3) मिक्स के गाढ़ा होते ही उसे आंच से उतार लें। अब एक प्लेट में निकाल लें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। चाहें तो पैन में भी छोड़ सकते हैं लेकिन पैन में रखकर मिक्स को ठंडा करने में काफी समय लग सकता है।

4) जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब इसमें पिसी हुई चीनी मिलाएं और नरम आटा गूंथ लें।

5) अब मोदक का सांचा लें। इसमें अंदर से थोड़ा घी लगाएं। हल्के चिकने किए हुए मोदक के सांचे में आटा दबाकर भरें और बीच में चॉकलेट सॉस डालें। अब ऊपर से और आटा लगाकर सील कर दें।

6) अच्छी तरह से सील करने के बाद सावधानी से सांचे से मोदक को निकालें और परोसने से पहले कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें।

7) टेस्टी चॉकलेट मोदक तैयार है। इन्हें सर्व करने पर इसके ऊपर से थोड़ा चॉकलेट सॉस डालें।

कैसे बनाएं चॉकलेट सॉस

चॉकलेट सॉस बनाने के लिए एक बर्तन में बटर डालें। फिर इसमें बताई गई मात्रा में चॉकलेट डालें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। जब ये स्मूद पेस्ट की तरह बन जाएं तो इसकी कंसिस्टेंसी ठीक करने के लिए इसमें फ्रेश क्रीम डालें। फ्रेश क्रीम डालने के बाद भी इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर चॉकलेट सॉस की तरह इस्तेमाल करें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीबप्पा के भोग के लिए तैयार करें चॉकलेट मोदक, बच्चों को पसंद आएगा प्रसाद