Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीgajar mooli stuffed new style paratha recipe in winter
मूली की स्टफिंग बनाने में नहीं निकलेगा पानी, सीख लें गाजर-मूली का ये मजेदार पराठा बनाने की रेसिपी

मूली की स्टफिंग बनाने में नहीं निकलेगा पानी, सीख लें गाजर-मूली का ये मजेदार पराठा बनाने की रेसिपी

संक्षेप:

Gajar Mooli ka paratha: गाजर और मूली का अचार तो कई बार खाया होगा लेकिन गाजर और मूली का पराठा भी खाकर देख लें। ब्रेकफास्ट में सर्दियों में मिलने वाले गर्मागर्म पराठे के शौकीन हैं तो बस बिना टाइम गंवाएं बना लें गाजर और मूली का ये मजेदार स्टफिंग वाला पराठा।

Jan 09, 2026 06:26 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों में ब्रेकफास्ट में मिलने वाले परांठों का मजा ही अलग होता है। आलू से लेकर गोभी के पराठे तो कई बार खाए होंगे। लेकिन इस बार बनाएं गाजर और मूली की टेस्टी एंड हेल्दी स्टफिंग वाला पराठा। जिसे खाकर ना केवल पेट भरेगा बल्कि गाजर और मूली के फायदे भी शरीर को मिल जाएंगे। तो नोट कर लें गाजर-मूली के पराठे बनाने की रेसिपी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गाजर-मूली के पराठे की सामग्री

गाजर एक

मूली एक

हरा प्याज आधा कप कटा हुआ

नमक स्वादानुसार

हल्दी आधा चम्मच

धनिया पाउडर

लाल मिर्च पाउडर

गरम मसाला

अमचूर पाउडर

हरी मिर्च दो

बेसन एक कप

गेहूं का आटा पराठे के लिए

राई आधा चम्मच

सरसों का तेल

कलौंजी

घी

स्टफिंग बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले गाजर और मूली को धोकर छील लें। फिर कद्दूकस में इन सारी गाजर और मूलियों को घिस लें।
  • घिसने के बाद इन मूलियों में नमक डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। जब इसका पानी रिलीज हो जाए तो कपड़े में लेकर गाजर और मूली को अच्छी तरह से निचोड़ दें। जिससे एक्सट्रा पानी निकल जाए।
  • अब पैन में तेल गर्म करें और उसमे राई, कलौंजी का तड़का लगाएं।
  • अब उसमे कटे हुए हरे प्याज को डालें और साथ ही हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें।
  • साथ ही बेसन डालकर धीमे फ्लेम पर भून लें।
  • जब बेसन अच्छी तरह से भुन जाएं तो गाजर और मूली को तड़के में डालें। साथ ही गरम मसाला, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स कर लें। बस तैयार है टेस्टी स्टफिंग।
  • इसे प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।
  • अब गेहूं के आटे को पहले से गूंथकर रखें। साथ ही आटा बिल्कुल नर्म होना चाहिए। जिससे कि बेलते वक्त ये फटे नहीं।
  • आटे की बड़े आकार की लोई लेकर उसे हाथों की मदद से कटोरी जैसा आकार दें और उसे स्टफिंग को भरें। फिर हाथ से धीरे-धीरे गोल करते हुए फिलिंग को भरकर आटे को बंद कर दें
  • बहुत ही हल्के हाथ से बेलन चलाएं और पराठों को बेलकर सेंक लें।
  • बस तैयार है गाजर और मूली के मजेदार स्टफिंग वाले पराठे। जिसे चटनी या रायते के साथ खाएं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।