अदरक लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका, इस हैक से महीनेभर तक करें स्टोर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अदरक लहसुन का पेस्ट का भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक ऐसा इंग्रेडियंट है जिसे सब्जी की जान माना जाता है। इस आर्टिकल में घर पर इस पेस्ट को बनाने का तरीका बता रहे हैं और महीनेभर तक इसे स्टोर करने का तरीका बता रहे हैं। 

ginger garlic paste

अदरक-लहसुन का पेस्ट भारतीय और एशियाई खाने में खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने पर खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। ये पेस्ट किसी भी साधारण डिश में एक तीखी और सोंधी खुशबू का काम करता है। जब इसे तेल या घी में भूना जाता है, तो यह 'कैरामलाइज' होकर खाने को एक बेहतरीन रंग और महक देता है। वैसे तो ये पेस्टबाजार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन घर पर बनाने पर इसका टेस्ट काफी फ्रेश आता है। कुछ लोग इसे घर पर बनाते हैं लेकिन शिकायत करते हैं कि ये बहुत जल्दी काला हो जाता है। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं घर पर परफेक्ट अदरक लहसुन का पेस्ट बनाने का तरीका। इसी के साथ यहां हम इस पेस्ट को महीनेभर तक स्टोर करने का तरीका बता रहे हैं।

अदरक लहसुन का पेस्ट बनाने की सामग्री

अदरक लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए आपको चाहिए एक कप लहसुन, आधा कप अदरक, आधा कप सरसों का तेल, एक छोटा चम्मच नमक

कैसे बनाएं अदरक लहसुन का पेस्ट

अदरक लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले ढेर सारे लहसुन और अदरक को छील लें। इसे छीलने से पहले अच्छी तरह से धोकर साफ करें। इसे छीलने के बाद ना धोएं। अब इस छीले हुए अदरक और लहसुन को एक प्लेट में रखें और फिर एक टिशू की मदद से अदरक और लहसुन के पानी को पूरी तरह से सोख लें। अब एक मिक्सर जार में दोनों चीजों को डालें और फिर खूब सारे सरसों के तेल और थोड़े नमक के साथ ब्लेंड कर लें। अच्छी तरह से मिक्स करें और एक स्मूद पेस्ट बनाएं।

कैसे स्टोर करें अदरक लहसुन का पेस्ट

इस पेस्ट को स्टोर करने के लिए कांच का कंटेनर लें और इसे अच्छी तरह से धोकर सुखा लें। फिर सारे पेस्ट को इस कंटेनर में डालें और फिर फ्रिज में इसे कम से कम एक महीने तक स्टोर करें। आप चाहें तो स्टील के एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।

टिप

-पेस्ट ब्लेंड करने पर सरसों का तेल जरूर डालें, ये नेचुरल प्रीजर्वेटिव की तरह काम करता है। इसलिए इसे जरूर डालें।

-बाजार जैसा टेक्सचर पाने के लिए इसे पूरी तरह से ब्लेंड करें।

-पेस्ट निकालने के लिए हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें। नमी लगते ही पेस्ट हरा या खराब होने लगता है।

-आप इसे आइस ट्रे में जमाकर क्यूब्स भी बना सकते हैं और बाद में उन्हें एक जिप-लॉक बैग में भरकर फ्रीजर में रख सकते हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीअदरक लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका,इस हैक से महीनेभर तक करें स्टोर