Eid 2026: ईद पर बनाएंगी नवाबी शीर खुरमा तो सब करेंगे तारीफ, चीनी डालने से पहले करें ये काम!
Eid 2026 Special: सेंवई को दूध में मीठे के साथ पकाओ और शीर खुरमा तैयार है। लेकिन अगर ईद पर इसे थोड़ा शाही अंदाज देना चाहती हैं, तो नवाबी शीर खुरमा बनाकर तैयार कर सकती हैं। गाढ़ा मलाईदार स्वाद और देसी घी की खुशबू इसे खास बनाती है।

रमजान चल रहे हों या फिर ईद का खास मौका हो, मुंह मीठा करने के लिए शीर खुरमा जरूर बनता है। ईद पर तो खासतौर से कुछ बने या ना बने, शीर खुरमा बनना तय है। ये डेजर्ट बनाने में जितना आसान है, खाने में उतना ही टेस्टी भी लगता है। किसी-किसी के हाथ की सेवइयां तो कितनी टेस्टी बनती हैं कि हर कोई तारीफ करता है। अब यूं तो इसकी रेसिपी सिंपल है। सेंवई को दूध में मीठे के साथ पकाओ और शीर खुरमा तैयार है। लेकिन अगर ईद पर इसे थोड़ा शाही अंदाज देना चाहती हैं, तो नवाबी शीर खुरमा बनाकर तैयार कर सकती हैं। गाढ़ा मलाईदार स्वाद और देसी घी की खुशबू इसे खास बनाती है। बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना है और आप बहुत ही स्वादिष्ट नवाबी शीर खुरमा रेडी कर लेंगी। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी देख लेते हैं।
नवाबी शीर खुरमा बनाने के लिए सामग्री
ईद पर स्पेशल नवाबी शीर खुरमा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - फुल क्रीम दूध (डेढ़ लीटर), सेंवई (1 कप), देसी घी (2 चम्मच), ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता), चीनी (लगभग आधा कप), गुलाब जल की कुछ बूंदे (ऑप्शनल)।
ईद स्पेशल नवाबी शीर खुरमा बनाने की विधि
ईद स्पेशल नवाबी शीर खुरमा बनाने के लिए हमेशा फुल क्रीम गाढ़े दूध का इस्तेमाल करें। जितना गाढ़ा दूध होगा उतना ही अच्छा स्वाद भी आएगा। इसे एक पतीले में गर्म होने के लिए रख दें। तब तक एक पैन में देसी घी गर्म कर लें। इसमें सेंवई रोस्ट कर लें। घी में भूनने से शीर खुरमा काफी खुशबूदार बनता है और इसमें घी का अलग ही जायका आता है, जो शाही टेस्ट देता है। अब सेंवई को दूध में डाल दें और मीडियम फ्लेम पर पकने दें।
तब तक अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट काट कर रख लें। आप बादाम, पिस्ता, किशमिश, अखरोट, काजू, खजूर जैसे कोई भी ड्राई फ्रूट्स ले सकती हैं। एक पैन में थोड़ा सा देसी घी गर्म करें और इन ड्राई फ्रूट्स को भून लें। ज्यादा नहीं बस लगभग 1 मिनट के लिए ही भूनना काफी रहेगा। इन्हें भी दूध में पकती सेंवई में एड कर दें।
अब आप चाहें तो सेंवई में यूं ही चीनी मिला दें। लेकिन अच्छी रंगत और स्वाद के लिए आप चीनी को कैरेमलाइज कर के मिला सकती हैं। इसके लिए एक पैन में चीनी डालें और चलाते हुए उसे पका लें। जब ये पिघल जाए तो इसे सेंवई में मिला दें। अच्छी तरह चलाएं। शुरुआत में आपको चीनी की जाली बनती हुई नजर आ सकती है, लेकिन इसे अच्छे से चलाएंगी तो ठीक हो जाएगी।
इसके बाद शीर खुरमे को 5 मिनट तक और पका लें। जैसी ही गाढ़ा हो जाए गैस बंद करें। खुशबू के लिए आप चाहें तो थोड़ा सा गुलाब जल मिला सकती हैं। फिर इसे किसी बर्तन में निकाल लें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स एड करें। एकदम सिल्की सा नवाबी शीर खुरमा बनकर तैयार है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


