एगलेस फ्रेंच टोस्ट रेसिपी: बच्चों और बड़ों के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट!
अगर आप अंडा नहीं खाते लेकिन फ्रेंच टोस्ट का स्वाद मिस नहीं करना चाहते, तो यह एगलेस फ्रेंच टोस्ट रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। कम सामग्री में बनने वाली यह रेसिपी स्वाद और टेक्सचर दोनों में लाजवाब है।

फ्रेंच टोस्ट उन ब्रेकफास्ट रेसिपीज में से एक है, जो कम समय में बन जाती है और स्वाद में भी शानदार होती है। जब सुबह जल्दी हो, बच्चों के लिए कुछ टेस्टी बनाना हो या अचानक मीठा खाने का मन करे, तब फ्रेंच टोस्ट एक परफेक्ट ऑप्शन बन जाता है। यह रेसिपी बाहर से हल्की क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होती है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है।
फ्रेंच टोस्ट की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा तैयारी या खास कुकिंग स्किल्स की जरूरत नहीं होती। आमतौर पर घर में मौजूद चीजों से ही यह स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट तैयार हो जाता है। यही वजह है कि यह रेसिपी कॉलेज स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और मॉम्स सभी के लिए फेवरेट है।
सामग्री:
ब्रेड स्लाइस – 4
दूध – ½ कप
कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच
चीनी या शहद – 1–2 चम्मच (स्वादानुसार)
वनीला एसेंस – ½ चम्मच (ऑप्शनल)
दालचीनी पाउडर – एक चुटकी (ऑप्शनल)
मक्खन या तेल – सेकने के लिए
फ्रेंच टोस्ट बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले एक बाउल में दूध और कॉर्नफ्लोर डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे। हल्की मिठास के लिए इसमें चीनी या शहद मिलाएं। अगर आप खुशबू और हल्का स्पाइसी फ्लेवर चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा सा वनीला एसेंस और दालचीनी पाउडर भी डाल सकते हैं। इस मिश्रण को तब तक फेंटें जब तक यह पूरी तरह स्मूद ना हो जाए।
- अब ब्रेड स्लाइस लें और उन्हें इस तैयार मिश्रण में हल्का-सा डुबोएं। ध्यान रखें कि ब्रेड को ज्यादा देर तक मिश्रण में ना रखें, वरना वह टूट सकती है। बस इतना डुबोएं कि ब्रेड अच्छी तरह कोट हो जाए।
- इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा या पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें। इसमें थोड़ा सा मक्खन या तेल डालें। अब मिश्रण में डूबी हुई ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें और धीमी से मध्यम आंच पर सेकें। जब एक साइड से हल्की सुनहरी हो जाए, तब पलटकर दूसरी तरफ भी सेक लें।
- दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने के बाद फ्रेंच टोस्ट को प्लेट में निकाल लें। बाहर से हल्की क्रिस्पी और अंदर से नरम फ्रेंच टोस्ट तैयार है।
परोसने के तरीके
फ्रेंच टोस्ट को आप कई तरह से सर्व कर सकते हैं। ऊपर से शहद, मेपल सिरप या चॉकलेट सॉस डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है। चाहें तो कटे हुए फल, स्ट्रॉबेरी या केले के स्लाइस के साथ भी इसे परोस सकते हैं। बच्चों के टिफिन के लिए भी यह एक अच्छा और एनर्जी से भरपूर ऑप्शन है।
कुछ आसान टिप्स
- हल्की बासी ब्रेड फ्रेंच टोस्ट के लिए ज्यादा अच्छी रहती है।
- ज्यादा तेज आंच पर ना पकाएं, वरना टोस्ट ऊपर से जल सकता है और अंदर से कच्चा रह सकता है।
- हेल्दी वर्जन के लिए चीनी की जगह शहद या गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


