चाय नहीं बनेगी काढ़ा! बस दूध के साथ न डालें ये 1 चीज, टपरी जैसी कड़क चाय बनाने का नोट करें सीक्रेट

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चाय के बिना कई घरों में दिन की शुरुआत नहीं होती है लेकिन अगर इसका स्वाद कड़क ना हो तो मजा भी नहीं आता। चाय बनाने के दौरान कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे सही से करने पर बढ़िया फ्लेवर मिलता है। चलिए फिर बताते हैं कड़क चाय कैसे बनेगी।

चाय नहीं बनेगी काढ़ा! बस दूध के साथ न डालें ये 1 चीज, टपरी जैसी कड़क चाय बनाने का नोट करें सीक्रेट

चाय हर किसी का पहला प्यार है, जिसकी सौतन है कॉफी। सुबह की शुरुआत हो या ऑफिस की थकान मिटानी, गर्लफ्रेंड को डेट पर लेकर जाना हो या फिर दोस्तों संग गप्पे लड़ानी सभी जगह साथ देती है चाय। चाय का स्वाद और कड़कपन दिमाग को फौरन रिलैक्स कर देती है। चाय का मजा तभी आता है जब इसका स्वाद कड़क और ये गाढ़ी हो और इसके लिए इसे सही से बनाना जरूरी है। ज्यादातर घरों में चाय बनती है लेकिन टपरी जैसा कड़क स्वाद नहीं मिल पाता है और इसका सीधा कारण है चाय में डलने वाली चीजों की टाइमिंग। चाय में दूध-पानी के सही रेशियो के साथ बाकि चीजों को सही समय पर डालने से भी फर्क पड़ता है। चलिए आपको भरत किचन की सीक्रेट चाय रेसिपी बताते हैं, जो आपको पसंद आएगी।

दूध और पानी का रेशियो

अगर आप 3 कप चाय बना रहे हैं, तो स्वाद और कड़कपन का सही बैलेंस पाने के लिए करीब डेढ़ कप दूध और 3 कप पानी का रेशियो रखें। नापने के लिए घर में जो कप इस्तेमाल करते हैं, उसी कप से पानी और दूध माप लें, ताकि मात्रा सही बनी रहे। यही रेशियो चाय को न ज्यादा हल्का बनाता है और न ही जरूरत से ज्यादा गाढ़ा।

इंग्रेडिएंट्स को इकट्ठा करें

अब चाय को टपरी जैसा कड़क और खुशबूदार बनाने के लिए पहले से 2-3 इलायची और थोड़ा अदरक कूटकर तैयार रखें। ऐसा करने से इलायची और अदरक का फ्लेवर अच्छे से खुल जाता है और चाय में डालते ही उसका स्वाद धीरे-धीरे पूरी तरह घुलने लगता है। अगर इन्हें तुरंत कूटकर सीधे चाय में डाल देंगे, तो मसालों का असली अर्क ठीक से नहीं निकल पाता और चाय का स्वाद हल्का रह जाता है। यही छोटी-सी ट्रिक चाय को ज्यादा स्ट्रॉन्ग, खुशबूदार और टपरी स्टाइल बनाती है।

चाय बनाएंगे कैसे?

अब चाय बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेज आंच पर 3 कप पानी उबलने के लिए चढ़ा दें। जैसे ही पानी में उबाल आने लगे, उसमें कुटी हुई इलायची-अदरक डालें। फिर 1 मिनट के बाद दोबारा उबाल आएगा तब चाय की पत्ती और चीनी (मीठे के अनुसार) डालें। चाय की पत्ती-चीनी डालते ही पानी में तेज उबाल उठेगा और वही गैस को धीमी कर दें। अब 2 मिनट तक चाय को पकाएं और बीच में कलछी से इसे चलाएं भी। चलाने से चाय अच्छे से मिल जाती है।

इसके बाद आपको कप में निकाला हुआ दूध चाय में डालना होगा। दूध के साथ चीनी डालने की गलती कभी न करें, ऐसा करने से दूध पतला हो जाता है और चाय का स्वाद भी बिगड़ जाता है। दूध डालने के बाद करीब 1 मिनट तक चाय को पकाएं और कलछी से चाय को चलाते हुए पका लें। बस फिर आपकी टपरी जैसी कड़क चाय बनकर तैयार है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।