Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीDiwali Special Make Halwai Style Moong Dal Halwa in Just 10 Minutes No Soaking Needed
सिर्फ 10 मिनट में बनाएं शादियों वाला मूंग दाल हलवा, देखें दिवाली स्पेशल रेसिपी!

सिर्फ 10 मिनट में बनाएं शादियों वाला मूंग दाल हलवा, देखें दिवाली स्पेशल रेसिपी!

संक्षेप:

शाम को दिवाली पूजा के लिए हो या मेहमानों के लिए, कुछ ना कुछ मीठा घर में बनता ही है। ऐसे में इस बार क्यों ना आप मूंग दाल का हलवा बनाएं।देखें दिवाली स्पेशल रेसिपी-

Mon, 20 Oct 2025 06:29 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिवाली हो और मीठे की बात भला ना हो, ऐसा हो सकता है? शाम को दिवाली पूजा के लिए हो या मेहमानों के लिए, कुछ ना कुछ मीठा घर में बनता ही है। ऐसे में इस बार क्यों ना आप मूंग दाल का हलवा बनाएं? टेंशन मत लीजिए ये बस 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है और इसके लिए आपको पहले से मूंग दाल भिगोकर रखने की भी जरूरत नहीं। कुछ छोटी-छोटी टिप्स फॉलो करेंगी तो एकदम शादियों की दावत वाला हलवा बन जाएगा। तो चलिए आज इंस्टेंट मूंग दाल हलवा की रेसिपी जान लेते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंस्टेंट मूंग दाल हलवा बनाने की सामग्री

मूंग दाल हलवा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - 1 कप मूंग दाल बिना छिलके वाली, 1 कप चीनी, 2 कप दूध, 4 चम्मच आपके मनपसंद ड्राई फ्रूट्स और 4 चम्मच देसी घी।

मूंग दाल हलवा बनाने की विधि

मूंग दाल हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच देसी घी गर्म करें और ड्राई फ्रूट्स रोस्ट कर लें। अब इन्हें निकाल लें और उसी पैन में दो चम्मच घी डालकर मूंग दाल को रोस्ट कर लें। इसे तब तक भूनें, जब तक इसका कलर गोल्डन ब्राउन ना हो जाए। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होते ही, भुनी हुई दाल को मिक्सर में डाल कर दरदरा पीस लें।

इसके बाद एक पैन में पीसी हुई दाल डालें और ऊपर से दूध भी और दोनों को पका लें। ध्यान रहे इस दौरान दाल को अच्छी तरह चलाते रहें, ताकि गुठलियां ना पड़ें। 2-3 मिनट में दाल सारा दूध सोख लेगी। अब इसमें 1 कप पानी डालकर पकने दें, ताकि दाल फूल भी जाए और पक भी जाए। जैसे ही दाल घी छोड़ने लगे, इसमें चीनी मिला दें और दोनों को चलाते हुए पका लें। फ्लेवर के लिए इलायची पाउडर मिलाएं और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स एड करें। लीजिए आपका इंस्टेंट मूंग दाल हलवा बनकर तैयार है।

ये भी पढ़ें:दिवाली के लिए फटाफट बन जाएंगी ये 3 स्वादिष्ट मिठाई, सीख लें रेसिपी
ये भी पढ़ें:सिर्फ 15 मिनट में बिना तेल के बनाएं हेल्दी पोहा नमकीन, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी!
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।