Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीDiwali Special 5 Easy and Mouthwatering Chaat Recipes for the celebration
दिवाली स्पेशल: मिठाई के साथ चटपटी चाट का मजा, 5 मजेदार रेसिपीज

दिवाली स्पेशल: मिठाई के साथ चटपटी चाट का मजा, 5 मजेदार रेसिपीज

संक्षेप:

इस दिवाली की शाम, मिठाइयों के बीच चाट से अपने मेहमानों को सरप्राइज दें। मसालेदार, कुरकुरी और चटपटी– ये चाट रेसिपीज आपके त्योहार को और भी खास बना देंगी।

Sat, 18 Oct 2025 01:41 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा लगता है लेकिन अगर बात करें चाट की तो यह त्योहार की रौनक और भी बढ़ा देता है। चटपटी, मसालेदार और कुरकुरी चाट किसी भी पार्टी या परिवार के मिलन समारोह को खास बना देती है। पारंपरिक आलू टिक्की चाट से लेकर दही पापड़ी चाट और पनीर चाट जैसी मॉडर्न चाट, ये सभी व्यंजन दिवाली की शाम को और यादगार बना देंगे। आइए जानते हैं कुछ आसान और स्वादिष्ट चाट रेसिपीज़ जिन्हें आप दिवाली की शाम अपने घर पर ही बना सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1. आलू टिक्की चाट – ऑल टाइम फेवरेट

सामग्री: उबले आलू, ब्रेड क्रंब्स, हरी चटनी, इमली की चटनी, दही और सेव।

टिप: टिक्की को हल्के तेल में सुनहरा और क्रिस्पी फ्राई करें या फिर एयर फ्राई भी कर सकते हैं।

स्वाद बढ़ाने का तरीका: भुना जीरा पाउडर और अनार के दाने डालें।

2. दही पापड़ी चाट – ठंडी और क्रीमी डिलाइट

सामग्री: पापड़ी, ठंडी दही, इमली और हरी पुदीना चटनी, उबले आलू।

गार्निश: हरी धनिया, सेव और चाट मसाला।

3. पनीर टिक्का चाट – फ्यूजन ट्विस्ट

सामग्री: ग्रिल्ड पनीर क्यूब्स, प्याज, शिमला मिर्च, नींबू का रस और मसाले।

टिप: सर्विंग के समय पर ही ग्रिल्ड पनीर में मसाले और नींबू का रस मिलाएं, इससे कुरकुरापन बरकरार रहेगा।

ये भी पढ़ें:बच्चों से बड़ों तक सबका फेवरेट– घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट स्प्रेड

4. राज कचौरी – रॉयल चाट एक्सपीरियंस

सामग्री: बड़ी कचौरी, स्प्राउट्स, आलू, दही, चटनी और सेव।

टिप: सर्व करने से ठीक पहले असेंबल करें, ताकि कचौरी क्रिस्पी रहे।

5. कॉर्न और अनार चाट – हेल्दी और फेस्टिव

सामग्री: उबला हुआ कॉर्न, अनार के दाने, प्याज, चाट मसाला, नींबू और पुदीना।

टिप: हल्का और रिफ्रेशिंग स्नैक, भारी फेस्टिव फूड के बीच में परफेक्ट।

स्वाद बढ़ाने का तरीका: बारीक कटी हरी मिर्च डालें।

जरा हटके: दिवाली की शाम के लिए सर्विंग टिप्स-

DIY चाट काउंटर बनाएं – अलग-अलग बाउल में चटनी, पापड़ी, सेव और टॉपिंग्स रखें।

रंग-बिरंगे बाउल या छोटे मिट्टी के घड़े इस्तेमाल करें, लुक रहेगा फेस्टिव।

साथ में मीठा-नमकीन मिक्स या बूंदी रायता भी रख सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।