Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीDiwali 2025 sweets recipe how to make dry gulab jamun recipe to welcome festive guests sweet dish does not spoil months
दिवाली पर घर आए मेहमानों को खिलाएं ड्राई गुलाब जामुन, महीनों खराब नहीं होती स्वीट डिश

दिवाली पर घर आए मेहमानों को खिलाएं ड्राई गुलाब जामुन, महीनों खराब नहीं होती स्वीट डिश

संक्षेप: Dry Gulab Jamun Recipe : इस दिवाली मेहमानों का मुंह मीठा करवाने के लिए बनाए ड्राई गुलाब जामुन। यह स्वीट डिश रेसिपी खाने में बेहद टेस्टी और बनाने में बेहद आसान है। इतना ही नहीं आप इसे कई दिन तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।

Fri, 17 Oct 2025 09:59 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dry Gulab Jamun Recipe : भारत में त्योहारों का उत्साह मीठा खिलाए बिना अधूरा माना जाता है। जल्द ही पांच दिवसीय दीपोत्सव आने वाला है। ऐसे में धनतेरस से लेकर छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज में लोग घर आए मेहमानों का मुंह मीठा करवाने के लिए कई तरह की मिठाई मंगवाकर खिलाते हैं। इन मिठाइयों में गुलाब जामुन को भी खास पसंद किया जाता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादात गुलाब जामुन चाशनी में डूबे होते हैं, जो कई बार लोगों को पसंद नहीं आते हैं। ऐसे में इस दिवाली मेहमानों का मुंह मीठा करवाने के लिए बनाए ड्राई गुलाब जामुन। यह स्वीट डिश रेसिपी खाने में बेहद टेस्टी और बनाने में बेहद आसान है। इतना ही नहीं आप इसे कई दिन तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ड्राई गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री

-200 ग्राम खोया

-50 ग्राम पनीर (घर का बना या बारीक मसला हुआ)

-2-3 टेबलस्पून मैदा

-1/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर

-1-2 टेबलस्पून दूध

-घी या तेल तलने के लिए

-1/2 कप चीनी (बारीक पिसी हुई)

-1/2 टीस्पून इलायची पाउडर

-कुछ धागे केसर

-2-3 टेबलस्पून बादाम/पिस्ता (बारीक कटे हुए, सजावट के लिए)

ड्राई गुलाब जामुन बनाने का तरीका

ड्राई गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार कर लें। इसके लिए एक बड़े कटोरे में खोया और पनीर डालकर अच्छी तरह मसल लें ताकि कोई गांठ न रह जाए। यह मिश्रण नरम और चिकना होना चाहिए। अबइस कटोरे में मैदा और बेकिंग पाउडर डालें। बेकिंग पाउडर गुलाब जामुन को हल्का और स्पंजी बनाता है।

धीरे-धीरे 1-2 टेबलस्पून दूध डालकर नरम आटा गूंथ लें। इस बात का खास ख्याल रखें कि आटा ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए, वरना गुलाब जामुन टूट सकते हैं। इसके बाद आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर चिकनी, बिना दरार वाले बॉल्स बनाएं। अब इन बॉल्स को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें ताकि वे सेट हो जाएं। अब एक गहरे पैन में घी या तेल मीडियम आंच पर गर्म करके गुलाब जामुन की बॉल्स को लो-मीडियम फ्लेम पर सुनहरा भूरा होने तक लगातार हिलाते हुए फ्राई करें। तलने के बाद गुलाब जामन को टिश्यू पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल निकाल दें।

इसके बाद एक कटोरे में पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर और केसर के धागे डालकर मिलाएं। तले हुए गुलाब जामुन को लगभग 5 मिनट तक हल्का ठंडा होने दें। उसके बाद इन्हें चीनी के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह लपेटते हुए बारीक कटे हुए बादाम या पिस्ता से सजाएं। गुलाब जामुन के पूरी तरह ठंडा होने पर चीनी की परत सख्त हो जाएगी, जो इसका स्वाद बढ़ाने का काम करती है। आप इन ड्राई गुलाब जामुन को एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके भी रख सकते हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।