
आधे घंटे में तैयार करें दिवाली के लिए ये 4 स्नैक्स, मेहमान भी बोल उठेंगे वाह!
Diwali snacks recipe: दिवाली के मौके पर घर में मेहमान आ गए और उन्हें चाय के साथ कुछ स्नैक्स कुछ मजेदार खिलाना चाहती हैं तो फटाफट से ये 4 तरह के स्नैक्स बनाने के तरीके को नोट कर लें।
दिवाली का त्योहार है तो घर में मेहमानों का आना-जाना लगा ही रहेगा। ऐसे में किचन में काम भी बढ़ जाता है। लेकिन थोड़ा स्मार्ट वर्क करके आप खुद को बहुत ज्यादा थकाने से बचा सकती हैं। जैसे कि ये आधे घंटे में बन जाने वाली टेस्टी स्नैक्स रेसिपी। जिसे आप गेस्ट के आने पर जरूर ट्राई करें। नोट कर लें बनाने की रेसिपी।

सूजी बाइट्स
एक चम्मच तेल कड़ाही में गर्म करें और उसमे सफेद तिल, राई, जीरा डालें और भूनें। इसमे कटी हरी मिर्च भी डाल दें और साथ में बारीक कटा अदरक डालकर भूनें। इसमे तीन कप पानी डालें और साथ में रेड चिली फ्लेक्स और काली मिर्च पाउडर डालें और पानी को उबलने दें। नमक डालें और साथ में सूजी डालकर चलाएं और सुखा लें। जब ये सूख जाए तो गैस बंद कर दें और इसके छोटे शेप बनाकर डीप फ्राई कर लें। बस तैयार है सूजी बाइट्स। ध्यान रहे कि इसे अच्छी तरह से पकाकर सुखा लें जिससे कि आसानी से ये बंध सके।
क्रिस्पी वेज कटलेट
क्रिस्पी वेज कटलेट बनाने के लिए उबले आलू को मैश कर लें और साथ में इसमे पके मटर, गोभी, प्याज, शिमला मिर्च मिला दें। साथ ही गाजर और बींस भी डालकर अच्छी तरह से मिला दें। कॉर्नफ्लोर डालकर इसे बाइंड करें और जरूरी मसालों के साथ स्वाद दें। बस इनके कटलेट शेप देकर डीप फ्राई कर लें।
कॉर्न पकौड़े
कॉर्न पकोड़े बनाने के लिए स्वीट कॉर्न को उबाल लें। इसमे बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक और कुछ जरूरी मसाले डाल दें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। बेसन डालकर बाइंड करें और तैयार मिक्सचर को डीप फ्राई करें।
समोसा रोल
क्रिस्पी समोसा रोल बनाने के लिए आलू के तैयार मिक्सचर को पहले ही रख लें। अब समोसा के रोल को बनाने के लिए मैदे में तेल, अजवाइन, नमक डालकर मिक्स करें। फिर पानी से इसे गूंथ लें। तैयार आटे से रोटी बनाएं और लंबा और चौड़ा काट लें। इसमे तैयार आलू के मिक्सचर को लगाएं। रोल करें। बस किनारों को पानी की मदद से चिपका दें। डीप फ्राई करें और गर्मागर्म सर्व करें।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


