कुछ चटपटा खाने का मन है, तो कुकर में फटाफट बना लें देसी मैकरोनी, शेफ से शेयर की रेसिपी!
Recipe: किसी दिन कुछ बनाने का मन ना हो या कुछ चटपटा खाना हो, तो ये देसी स्टाइल मैकरोनी प्रेशर कुकर में झटपट बना सकती हैं। शेफ सत्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी फुल रेसिपी शेयर की है, आइए जानते हैं।

मैकरोनी पास्ता बच्चों से ले कर बड़ों तक, सभी की फेवरिट डिश है। खासतौर से देसी तड़के वाली मैकरोनी का तो अपना अलग ही स्वाद है। ढेर सारी प्याज, लहसुन, टमाटर, बटर और देसी मसालों के साथ बनी मैकरोनी खाने में लाजवाब लगती है। आमतौर पर आपने कड़ाही या पैन में मैकरोनी बनाकर खाई होगी। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे आप प्रेशर कुकर में भी बना सकती हैं? कुकर में एक तो मैकरोनी फटाफट बन जाएगी, दूसरा इसका टेस्ट भी काफी अच्छा आएगा। किसी दिन कुछ बनाने का मन ना हो या कुछ चटपटा खाना हो, तो ये देसी स्टाइल मैकरोनी प्रेशर कुकर में झटपट बना सकती हैं। शेफ सत्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी फुल रेसिपी शेयर की है, आइए जानते हैं।
देसी तड़के वाली मैकरोनी बनाने के लिए सामग्री
मैकरोनी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- तेल और बटर, कटी हुई प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सोय सॉस (1 चम्मच), थोड़ी सी मेयोनीज, टोमैटो केचअप, मैकरोनी पास्ता, पानी और गार्निशिंग के लिए हरा धनिया पत्ता।
कुकर में बनाएं चटपटी मैकरोनी
कुकर में चटपटी सी मैकरोनी बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ा सा बटर और तेल गर्म कर लें। अब इसमें थोड़ा सा जीरा चटका लें, फिर कटी हुई प्याज और टमाटर डालकर भून लें। इसमें कटी हुई शिमला मिर्च भी एड करें और उसे भी थोड़ी देर के लिए भून लें। इसके बाद बारी है बेसिक मसाले मिलाने की। मैकरोनी में चटपटे स्वाद के लिए स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिक्स करें।
इसके बाद थोड़ा सा स्ट्रीट स्टाइल टेस्ट देने के लिए पास्ता में सोय सॉस, मेयोनीज और टमैटो केचअप भी एड करें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें, फिर पास्ता में पानी एड करें। आपको सिर्फ उतना पानी डालना है, जितने में पास्ता पूरी तरह कवर हो जाए। अब कुकर का ढक्कन बंद करें और लगभग 2 सीटी आने तक पका लें। प्रेशर निकलने के बाद कुकर का ढक्कन खोलें, मैकरोनी को अच्छे से मिक्स करें, ऊपर से कटे हुए फ्रेश धनिया की गार्निशिंग करें और गरमा-गरम सर्व करें।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




