स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए खास: दिल्ली स्टाइल मटर की चाट रेसिपी

Feb 17, 2026 11:22 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

दिल्ली की गलियों में मिलने वाली मटर की चाट एक खास स्वाद है जो काफी मशहूर है। मसालेदार, चटपटी और खुशबूदार यह चाट घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती है- बिल्कुल स्ट्रीट फूड वाले फ्लेवर के साथ।

स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए खास: दिल्ली स्टाइल मटर की चाट रेसिपी

दिल्ली का स्ट्रीट फूड कल्चर अपने देसी स्वाद और चटपटे मसालों के लिए पूरे देश में मशहूर है और मटर की चाट इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। यह चाट सादगी और तीखे फ्लेवर का ऐसा मेल है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। उबली हरी मटर को देसी घी में भूनकर जब मसालों के साथ तैयार किया जाता है, तो इसका स्वाद बिल्कुल दिल्ली के ठेलों जैसा लगता है। खास बात यह है कि यह चाट ज्यादा भारी नहीं होती, फिर भी पेट भरने के साथ स्वाद का पूरा मजा देती है। घर पर बनी दिल्ली स्टाइल मटर की चाट ना सिर्फ हाइजीनिक होती है, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर आपका पूरा कंट्रोल रहता है। हल्की भूख, शाम की चाय या झटपट स्नैक के लिए यह रेसिपी एकदम परफेक्ट है।

दिल्ली स्टाइल मटर की चाट के लिए सामग्री

सफेद मटर – 2 कप

देसी घी – 2 टेबलस्पून

जीरा – 1 टीस्पून

अदरक – बारीक कटा

हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)

लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून

काली मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून

भुना जीरा पाउडर – ½ टीस्पून

चाट मसाला – 1 टीस्पून

अमचूर पाउडर – ½ टीस्पून

नमक – स्वादानुसार

नींबू का रस – 1 टेबलस्पून

हरा धनिया – गार्निश के लिए

मटर की चाट बनाने की विधि

  • मटर उबालने का सही तरीका : सबसे पहले हरी मटर को कुकर में हल्का-सा उबाल लें। ध्यान रखें कि मटर पूरी तरह गलें नहीं, बस नरम हो जाएं ताकि चाट में उनका दाना बना रहे।
  • भूनना शुरू करें : अब एक कड़ाही में देसी घी गरम करें। इसमें जीरा डालें और चटकने दें। इसके बाद अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनें, जिससे तीखी खुशबू आने लगे। अब उबली हुई मटर कड़ाही में डालें और अच्छी तरह चलाएं।

  • मसाला डालें : इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर मटर को मध्यम आंच पर 5–7 मिनट तक भूनें। मटर जब हल्की सी क्रिस्प और मसालों से अच्छी तरह कोट हो जाए, तब इसमें चाट मसाला और अमचूर पाउडर डालें।
  • गार्निशिंग : आखिर में गैस बंद करके नींबू का रस मिलाएं और ऊपर से हरा धनिया डालें। गरमा-गरम दिल्ली स्टाइल मटर की चाट तैयार है।

स्वाद बढ़ाने के टिप्स

  • असली दिल्ली वाला स्वाद चाहिए तो देसी घी का ही इस्तेमाल करें।
  • मटर ज्यादा गल जाए तो चाट का मजा कम हो जाता है, इसलिए उबालते समय ध्यान रखें।
  • चाहें तो ऊपर से बारीक कटे प्याज भी डाल सकते हैं।

लुत्फ उठाएं: दिल्ली स्टाइल मटर की चाट सिर्फ एक चाट नहीं, बल्कि एक इमोशन है। कम सामग्री और आसान स्टेप्स में बनने वाली यह रेसिपी शाम की चाय के साथ या हल्की भूख में परफेक्ट रहती है। चाहें तो इसे कुल्चे के साथ भी परोस सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।