Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीDahi wale Chole Recipe A Creamy and Tangy Twist to Regular Chole
दही डालकर खूब चटपटे बनते हैं छोले, पूड़ी-चावल के साथ खा कर आ जाएगा मजा! सीखें रेसिपी

दही डालकर खूब चटपटे बनते हैं छोले, पूड़ी-चावल के साथ खा कर आ जाएगा मजा! सीखें रेसिपी

संक्षेप:

Recipe: नॉर्मल छोले तो आपने कई बार खाए होंगे लेकिन कभी दही वाले छोले ट्राई किए हैं? यकीन मानिए ये इतने टेस्टी होते हैं कि एक बार बना लेंगी तो बार-बार डिमांड आएगी। तो चलिए फटाफट सीख लेते हैं इन्हें बनाना कैसे है।

Feb 10, 2026 07:58 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

घर में कुछ स्पेशल खाने का मन हो तो छोले एकदम परफेक्ट रहते हैं। पूड़ी-पराठे, चावल और भटूरे हर किसी के साथ ये काफी टेस्टी लगते हैं। प्रेशर कुकर में उबालने के बाद बढ़िया सा तड़का और टमाटर-प्याज की ग्रेवी, स्वादिष्ट छोले बनाने के लिए बस ये दोनों बातें ध्यान रखना जरूरी है। खैर, ये नॉर्मल छोले तो आपने कई बार खाए होंगे लेकिन कभी दही वाले छोले ट्राई किए हैं? यकीन मानिए ये इतने टेस्टी होते हैं कि एक बार बना लेंगी तो बार-बार डिमांड आएगी। इनकी गाढ़ी दही वाली ग्रेवी बहुत ही टेस्टी लगती है और इसका हल्का खट्टापन काफी रिच फ्लेवर देता है। ये छोले पूड़ी और चावल के साथ नेक्स्ट लेवल लगते हैं। तो चलिए फटाफट सीख लेते हैं इन्हें बनाना कैसे है। इंस्टाग्राम पर नेहा और अंशु कुमारी ने इसकी रेसिपी को शेयर किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दही वाले छोले बनाने के लिए सामग्री

दही वाले छोले बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - छोले (1 कप), तेज पत्ता (1), दालचीनी का टुकड़ा, 1 बड़ी इलायची, देसी घी, जीरा (1 चम्मच), बारीक कटी हुई प्याज (3), लहसुन-अदरक का पेस्ट (1 चम्मच), टमाटर (1, कटा हुआ), दही (1 कप), कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच), धनिया पाउडर (1 चम्मच), जीरा पाउडर (1 चम्मच), हल्दी पाउडर (1 चम्मच), गरम मसाला (1 चम्मच), नमक (स्वादानुसार), हरी मिर्च (2-3), धनिया पत्ता।

ये भी पढ़ें:बच्चे हैं मोमो के शौकीन तो बनाकर खिलाएं ये वायरल momo पराठा, देखें रेसिपी
ये भी पढ़ें:कोई भी पराठा बना रहीं तो 1 चम्मच ये मसाला मिला दें, ढाबे जैसा टेस्ट आएगा!
ये भी पढ़ें:पूड़ी के साथ खूब टेस्टी लगती है आलू की सूखी सब्जी, सीख लें 7 तरह की चटपटी रेसिपी

दही वाले छोले ऐसे बनाएं

चटपटे से दही वाले छोले बनाने के लिए सबसे पहले छोलों को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद प्रेशर कुकर में भिगोए हुए छोले डालें, साथ में थोड़े से खड़े मसाले जैसे दालचीनी का टुकड़ा, तेज पत्ता, बड़ी इलायची और नमक एड करें। पानी डालें और लगभग 5 सीटियां आने तक पका लें।

अब एक पैन में थोड़ा सा देसी घी गर्म करें। इसमें जीरा डालकर चटका लें, फिर कटी हुई प्याज भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट एड करें और दो मिनट के लिए कुक कर लें। इसमें कटा हुआ टमाटर डालें और हल्का नमक भी एड करें ताकि ये जल्दी गल जाए। इसके बाद इसमें दही वाली ग्रेवी मिलाएं।

दही वाली ग्रेवी बनाने के लिए एक कटोरी में फ्रेश दही लें, उसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर लें। इस घोल को प्याज टमाटर वाली ग्रेवी में एड करें और सभी चीजों को लगभग 5 मिनट के लिए पका लें।

अब ग्रेवी में उबले हुए छोले और पानी अच्छे से मिक्स करें। फिर ढककर लगभग 5 मिनट के लिए पकने छोड़ दें। इसमें चीरा लगी हुई हरी मिर्च और धनिया पत्ता एड करें और साथ में इसी स्टेज पर गरम मसाला भी मिलाएं। सभी चीजों के अच्छे से मिक्स कर दें। आपके टेस्टी से दही वाले छोले बनकर तैयार हैं। इन्हें गरमा-गरम पूड़ी या चावल के साथ सर्व करें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।