गर्मियों का सुपरफूड है खीरा, यहां बताए 5 तरीके से सलाद बनाकर खाएं
खीरे में पानी की अच्छी मात्रा होती है इसलिए इसे गर्मियों का सुफरफूड माना जाता है। इसकी आप सलाद बनाकर खा सकते हैं। यहां सीखिए 5 तरह से खीरे की सलाद बनाने का तरीका।

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और अब तेज धूप से लोग बेहाल भी होने लगे हैं। तेज धूप की वजह से डिहाईड्रेशन की समस्या होना लाजमी है। इससे बचने के लिए पानी की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है और गर्मियों के मुताबिक चीजों को डायट में शामिल करना भी उतना ही जरूरी है। गर्मी के मौसम के लिए खीरा सबसे बेस्ट है। इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है। खीरे से बनी सलाद में कैलोरीज की मात्रा कम होती है और पानी की मात्रा ज्यादा इसलिए इसे खाकर तुरंत पेट भर सकता है। इसलिए हेल्दी स्नैकिंग के लिए भी इसे खा सकते हैं। यहां हम 5 तरह से खीरे की सलाद बनाने का तरीका बता रहे हैं जानिए।
1) मूंगफली खीरे की सलाद
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए स्लाइस किए खीरे, पीनट बटर, सोया सॉस, शहद, तिल का तेल,दरदरी पिसी मूंगफली। सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में पीनट बटर, सोया सॉस, शहद, तिल के तेल को अच्छे से मिलाएं। फिर एक बड़ी कटोरी में कटे हुए खीरे डालें इसमें तैयार की सॉस डालें और दरदरी पिसी मूंगफली से सजाएं और सर्व करें।
2) नींबू वाले खीरे की सलाद
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए खीरा, जैतून का तेल, काली मिर्च, पुदीने की पत्तियां। सलाद बनाने के लिए सभी चीजों को मिक्स करें और फिर सर्व करें।
3) स्पाइसी खीरे की सलाद
इसे बनाने के लिए खीरे के टुकड़े,नींबू का रस, मिर्ची पाउडर, नमक, शहद और ऑलिव ऑयल लें। सभी को अच्छे से मिक्स करें और फिर सर्व करें।
4)एवोकाडो और खीरे की सलाद
एवोकाडो सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसे खीरे के साथ मिलाकर सलाद बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए चाहिए खीरे के टुकड़े, एवोकाडो, नमक, काली मिर्च, धनिया फ्रेश, तिल के बीज और नींबू का रस। एवोकाडो को मैश करके खीरे के टुकड़ों के साथ मिलाएं और फिर नमक, काली मिर्च, धनिया फ्रेश, तिल के बीज और नींबू का रस डालकर सर्व करें।
5) ग्रीक योगर्ट और खीरा
इस सलाद को बनाने के लिए कटे हुए खीरे, ग्रीक योगर्ट, नींबू का रस, नमक, काली मिर्च, ऑलिव ऑयल चाहिए। इसे तैयार करने के लिए सलाद की प्लेट में खीरा और योगर्ट को मिक्स करें। फिर ऑलिव ऑयल के साथ नमक और काली मिर्ची डालें।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


