दाल भिगोने का झंझट नहीं! सूजी और आटे से बनाएं ये क्रिस्पी डोसा, नाश्ते के लिए है परफेक्ट
Instant Suji Atta Dosa Recipe: नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है, जो फटाफट बन भी जाए तो ये सूजी और आटे का इंस्टेंट डोसा आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। ये इतना क्रिस्पी और टेस्टी बनता है कि रोज घरवाले नाश्ते में इसी की डिमांड करेंगे और इसे बनाना भी बिल्कुल सिंपल है।

डोसा एक पॉपुलर इंडियन ब्रेकफास्ट है। ये खाने में भी काफी टेस्टी लगता है और हेल्दी भी होता है। हालांकि डोसा बनाने में थोड़ा झंझट जरूर है, क्योंकि इसकी तैयारियां पहले से करनी पड़ती हैं। दाल-चावल भिगोकर रखना, फिर बैटर बनाना और फर्मेंटेशन का लंबा टाइम। अब ऐसे में अगर फटाफट से नाश्ता तैयार करना हो, तो इंस्टेंट सूजी आटे का डोसा एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ये बहुत क्रिस्पी और टेस्टी बनता है, वहीं पहले से इसकी कोई तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ती। सुबह के नाश्ते में झटपट कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट बनाना है, तो ये रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसका बैटर सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाता है, फिर इतना क्रिस्पी और स्वाद डोसा बनता है कि नाश्ते में ये आपका फेवरिट होने वाला है। आइए रेसिपी जान लेते हैं-
इंस्टेंट सूजी-आटे का डोसा बनाने के लिए सामग्री
सूजी (रवा) और आटे का कुरकुरा डोसा बनाने के लिए आपको सिर्फ कुछ ही चीजों की जरूरत होगी। लेकिन इनकी मात्रा का खास ध्यान दें, तभी डोसा एकदम परफेक्ट बनेगा। आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- सूजी (1 कप, बारीक वाली), गेहूं का आटा (1/4 कप), दही (1 कप), नमक (3/4 छोटी चम्मच), बेकिंग सोडा (1/4 चम्मच), तेल।
नाश्ते में बनाएं सूजी और आटे का हेल्दी डोसा
सुबह के नाश्ते में फटाफट से कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना है, तो ये सूजी और आटे का डोसा एकदम परफेक्ट रहेगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बताई गई मात्रा में सूजी लें। डोसा के लिए हमेशा बारीक वाली सूजी या रवा का इस्तेमाल करें। अब इसमें गेहूं का आटा, ताजी दही और नमक मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए और एक स्मूद सा बैटर तैयार कर लें।
अब इस डोसा बैटर को ढककर लगभग 15 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। इतनी देर में सूजी अच्छी तरह फूल जाएगी और बैटर भी सेट हो जाएगा। इसके बाद बैटर में थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी एड करें, इससे डोसा बिल्कुल क्रिस्पी बनेगा। अब आपका डोसा बैटर बनकर पूरी तरह तैयार है।
इस तरह तवे पर बनाएं डोसा
डोसा बनाने के लिए सबसे पहले तवे को गर्म होने दें, फिर इसपर थोड़ा सा तेल लगाकर फैला लें। तवा ज्यादा गर्म हो जाए तो उसपर थोड़ी सी पानी की बूंदे छिड़क दें, फिर किसी कपड़े से पोंछ लें। ऐसा करने से डोसा चिपकेगा या जलेगा नहीं। अब डोसा बैटर को तवे पर गोल-गोल फैलाएं। इस दौरान गैस की फ्लेम तेज कर लें। डोसा के चारों तरफ थोड़ा सा तेल लगाएं। इसे गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने से सेंक लें। आपका सूजी और आटे का टेस्टी और कुरकुरा डोसा बनकर तैयार है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


