मैदा नहीं, सिर्फ 1 कटोरी सूजी से बच्चों के लिए बनाएं क्रंची स्माइली, मार्केट से भी टेस्टी बनती हैं!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बच्चों के लिए कोई ऐसा स्नैक ढूंढ रही हैं, जो खाने में भी टेस्टी हो और फटाफट बन भी जाए तो ये सूजी स्माइली एक अच्छा ऑप्शन हैं। बहुत ही जल्दी बन जाती हैं और खाने में बिल्कुल मार्केट जैसी क्रंची और टेस्टी बनती हैं।

Crispy Suji Smiley

बच्चों को अक्सर स्नैक्स में कुछ ना कुछ चाहिए ही रहता है। शाम होते ही या तो उन्हें बाहर का कुछ खाना होता है, या घर पर ही वो किसी टेस्टी स्नैक की डिमांड करने लगते हैं। ऐसे में मम्मियां अक्सर कुछ ढूँढती रहती हैं, जो हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाला हो। आज की सूजी स्माइली वाली रेसिपी कुछ ऐसी ही है। मार्केट में बनी बनाई फ्रोजन स्माइली मिलती तो हैं, लेकिन उनमें मैदा, पाम ऑयल और भी कई प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि बच्चों को ये कुरकुरा स्नैक खूब पसंद होता है, इसलिए घर पर ही आप सूजी की स्माइली बनाकर उन्हें दे सकती हैं। बहुत ही सिंपल रेसिपी है और इतनी कुरकुरी और टेस्टी बनती है कि बच्चे बाहर वाला स्नैक खाना तो भूल ही जाएंगे। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि बनाना कैसे है।

सूजी स्माइली बनाने के लिए जरूरी सामग्री

मार्केट में मिलने वाली क्रंची और टेस्टी स्माइली आप सूजी से घर पर भी बना सकती हैं, वो भी फटाफट। इसके लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- सूजी (1 कटोरी), पानी (डेढ़ कटोरी), स्वादानुसार नमक, तेल (आधा चम्मच, आटा गूंथने के लिए) और तलने के लिए तेल।

इस तरह बनाएं सूजी की क्रंची और टेस्टी स्माइली

स्माइली बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन चढ़ाएं। इसमें डेढ़ कटोरी के करीब पानी लें, स्वादानुसार नमक एड करें और फिर एक कटोरी सूजी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे मीडियम फ्लेम पर लगभग 5 मिनट के लिए पकने दें, जबतक ये गाढ़े डो जैसी कंसिस्टेंसी में नहीं आ जाता। अब गैस बंद करें और सूजी को ठंडा होने के लिए रख दें।

जैसे ही सूजी का डो हल्का ठंडा हो जाए, इसमें थोड़ा सा तेल एड करें और अच्छे से दो मिनट के लिए गूंथकर एक सॉफ्ट और स्मूद सा आटा तैयार कर लें। अब इसकी एक बड़ी लोई बना लें और बेलन से बेलकर एक बड़ी सी रोटी तैयार करें। अब किसी भी ढक्कन या शेप कटर की मदद से छोटी छोटी गोल शेप काट लें। स्माइली वाले डिजाइन के लिए आप स्ट्रॉ से आँखें और चम्मच से स्माइल बना सकती हैं।

अब एक पैन में तेल गर्म करें और स्माइलीज को मीडियम-हाई हीट पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें। बिल्कुल मार्केट जैसी टेस्टी और क्रंची स्माइली बनकर तैयार हैं, वो भी सिर्फ सूजी से। शाम के स्नैक में बच्चों के लिए कुछ टेस्टी बनाना हो, तो एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई कर के देखें।

काम की टिप: स्माइलीज को तेल में डालने से पहले ध्यान रखें कि तेल अच्छे से गर्म होना चाहिए। ठंडे तेल में फ्राई करने से स्माइली ज्यादा तेल पी लेती हैं और क्रंची भी नहीं बनतीं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।