शादी वाली तीखी-चटपटी फ्राइज पसंद हैं?आलू में मिला दें ये 1 चीज, खूब क्रिस्पी बनेंगी!
Spicy French Fries Recipe: शादी में मिलने वाली तीखी चटपटी लाल फ्रेंच फ्राइज अगर आपको भी पसंद हैं, तो इन्हें घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें। इस रेसिपी से बिल्कुल क्रिस्पी और मसालेदार फ्राइज बनेंगी।

फ्रेंच फ्राइज बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी खूब पसंद आती हैं। इनका क्रिस्पी-कुरकुरा स्वाद ही कुछ ऐसा होता है कि एक बार खा कर रुका नहीं जाता। खासतौर से वो शादी-ब्याह के फंक्शन में जो लाल रंग की फ्रेंच फ्राइज मिलती है, उसका तीखा चटपटा फ्लेवर और क्रिस्पनेस सभी को याद रहती है। अक्सर हम घर पर तो फ्रेंच फ्राइज बना लेते हैं, लेकिन वो इनके जैसी बिल्कुल नहीं बनती। वो रंग, मसालेदार टेस्ट और वही कुकुरापन घर वाली फ्राइज में लाना मुश्किल लगता है। अच्छी बात ये है कि इन्हें बनाना बिल्कुल आसान है। बस छोटी-छोटी टिप्स ध्यान में रखनी हैं और सही सामग्री का इस्तेमाल करना है। बिल्कुल वैसी ही लाल फ्रेंच फ्राइज बनकर तैयार होंगी, जो हर किसी को खूब पसंद आती हैं। तो चलिए फटाफट से रेसिपी देख लेते हैं।
शादियों वाली फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सामग्री
लाल रंग की मसालेदार, चटपटी शादी में मिलने वाली फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- आलू (3-4), नमक (स्वादानुसार), कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच), कॉर्न फ्लोर (1-2 चम्मच), चाट मसाला और तलने के लिए तेल।
लाल रंग की तीखी चटपटी फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि
शादी-फंक्शन में मिलने वाली लाल रंग की चटपटी फ्रेंच फ्राइज अगर आपको भी खूब पसंद आती हैं, तो बड़ी आसानी से आप इन्हें घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं। ना कोई स्पेशल इंग्रीडिएंट चाहिए, ना ही बहुत मेहनत और टाइम लगता है। बस इसके लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से धो कर छील लें। अब इसे लंबा-लंबा फ्राइज की शेप में काट लें। मार्केट में आजकल फ्रेंच फ्राइज कटर भी मिलने लगे हैं, जिनसे मिनटों में आप ढेर सारे आलू फ्रेंच फ्राइज की शेप में काट सकते हैं।
टिप: अगर आलू गीले हैं, तो इन्हें अच्छे से सुखाना जरूरी है। आप इन्हें फैन के नीच कुछ देर के लिए छोड़ सकते हैं, ताकि सारी नमी सूख जाए। ये बहुत जरूरी है, वरना तेल में फ्राई करते हुए काफी दिक्कत आएगी और फ्राइज कुरकुरी भी नहीं बनेंगी।
अब एक बाउल में कटे हुए आलू लें। इनमें स्वादानुसार नमक एड करें। लाल रंग के लिए कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और फ्राइज को कुरकुरा बनाने के लिए थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर मिलाएं। इन्हें अच्छे से मिक्स कर के फ्राइज को कोट कर लें।
तलने का सही तरीका जानें
फ्राइज को ठंडे तेल में तलने के लिए कभी ना डालें। सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल को अच्छे से गर्म होने दें, फिर थोड़ी थोड़ी फ्रेंच फ्राइज डालकर तल लें। इन्हें अच्छे से क्रिस्प और सुनहरा होने से फ्राई करें। एकदम परफेक्ट क्रिस्पी और तीखी चटपटी फ्रेंच फ्राइज बनकर तैयार होती हैं, बिल्कुल वैसी ही जैसी शादियों में मिलती है।
टिप: फ्रेंच फ्राइज के ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला स्प्रिंकल करें और गरमा-गरम सर्व करें। इनका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


