Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीCrispy Outside Soft Inside Aloo Dahi ki Jalebi Recipe Simple Steps
बाहर से कुरकुरी, अंदर से मुलायम– ट्राई करें आलू-दही की जलेबी का अनोखा स्वाद!

बाहर से कुरकुरी, अंदर से मुलायम– ट्राई करें आलू-दही की जलेबी का अनोखा स्वाद!

संक्षेप: आलू-दही की जलेबी पारंपरिक जलेबी में एक स्वादिष्ट ट्विस्ट है। इसका बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम टेक्सचर हर बाइट को खास बना देता है। त्योहारों या मीठे के शौकीनों के लिए यह नई रेसिपी जरूर ट्राई करें।

Sat, 8 Nov 2025 04:33 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय मिठाइयों में जलेबी का नाम आते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इसकी कुरकुरी बनावट और मीठा स्वाद हर खास मौके की शान बना देता है। लेकिन अगर इस पारंपरिक जलेबी में थोड़ा सा नया ट्विस्ट जोड़ दिया जाए तो बात ही कुछ और हो जाती है। ऐसी ही एक स्वादिष्ट और क्रिएटिव रेसिपी है आलू-दही की जलेबी जो पारंपरिक जलेबी के स्वाद में हल्की खटास और नर्माहट का जादू घोल देती है। इस रेसिपी में उबले आलू और दही का मेल घोल को फुलाता है और जलेबी को बाहर से कुरकुरी तो अंदर से बेहद मुलायम बनाता है। इसका स्वाद और बनावट इतनी लाजवाब होती है कि एक बार खाने के बाद कोई भी इसे भूल नहीं पाता। त्योहारों, पार्टियों या अचानक मीठा खाने का मन हो तो इसे जरूर बना सकते हैं। फॉलो करें इसकी झटपट और आसान रेसिपी-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जरूरी सामग्री (Ingredients):

मुख्य सामग्री: उबले और मैश किए हुए आलू – 2, दही – ½ कप, मैदा – 1 कप, कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून, चीनी – 1 कप (चाशनी के लिए), इलायची पाउडर – ½ टीस्पून, केसर या फूड कलर, तेल या घी– तलने के लिए।

बनाने की विधि (Recipe Steps):

  • घोल तैयार करें: एक बड़े बाउल में मैश किए आलू, मैदा, कॉर्नफ्लोर और दही डालें। थोड़ा पानी मिलाकर जलेबी जैसा गाढ़ा घोल तैयार करें। इसे 7–8 घंटे के लिए खमीर उठने (फर्मेंटेशन) के लिए ढककर रख दें।
  • चाशनी बनाएं: एक पैन में चीनी और थोड़ा पानी डालें। धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक एक तार की चाशनी तैयार ना हो जाए। इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें।
  • जलेबी तलें: घोल को एक पाइपिंग बैग या जलेबी मेकर में भरें। मध्यम गर्म तेल में गोल घुमाते हुए जलेबी बनाएं। दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें।
  • चाशनी में डुबोएं: गर्म जलेबियों को तैयार चाशनी में 30 सेकंड तक डुबोएं और निकाल लें।
  • सर्व करें: प्लेट में सजाकर ऊपर से बारीक कटा पिस्ता या चांदी का वर्क लगाएं और गरमा-गरम सर्व करें।

ये भी पढ़ें:मिनटों में बनाएं क्रिस्पी चना जोर गरम, प्रोटीन से भरपूर स्नैक!

टिप्स:

आलू का घोल बहुत पतला ना हो, वरना जलेबी का आकार बिगड़ सकता है।

दही से जलेबी में हल्की खटास और फुलाव आता है।

चाहें तो इसमें थोड़ा सूजी भी मिला सकते हैं अतिरिक्त कुरकुरापन के लिए।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।