आटे में ये 2 चीजें और मसाले मिलाकर बनाएं खस्ता मसाला पूड़ी, दही-अचार के साथ खूब टेस्टी लगेगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Masala Poori Recipe: हर बार वही सिंपल पूड़ी बनाना छोड़िए और ये खस्ता कुरकुरी मसाला पूड़ी एक बार ट्राई कीजिए। इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि आप बिना किसी सब्जी के भी पेट भर लेंगे। रेसिपी भी सिंपल है, आइए जानते हैं।

आटे में ये 2 चीजें और मसाले मिलाकर बनाएं खस्ता मसाला पूड़ी, दही-अचार के साथ खूब टेस्टी लगेगी

गरमा-गरम पूड़ी खाना भला किसे पसंद नहीं होता। कभी-कभार जब सब्जी टेस्टी ना बनी हो या कुछ बढ़िया खाने का मन हो, तो घरवाले अक्सर पूड़ियों की ही डिमांड करते हैं। यही नहीं लोग सफर पर भी जाते हैं तो साथ में पूड़ी ही पैक करते हैं। खैर, नॉर्मल नमक वाली पूड़ी तो आपने खाई होगी लेकिन क्या कभी मसाला पूड़ी ट्राई की है? आटे में मसाले मिलाकर गूंथा जाता है और करारी सी पूड़ी बनकर तैयार होती है। इन पूड़ियों की खासियत यही है कि इन्हें आप बिना किसी सब्जी के भी शौक से खा सकते हैं। जरा सा अचार या दही साथ में मिल जाए, तो खा कर मजा ही आ जाता है। सफर पर साथ ले जाने के लिए ये मसाला पूड़ी बेस्ट रहती हैं। ये जल्दी खराब भी नहीं होती। तो चलिए फटाफट से रेसिपी जान लेते हैं।

खस्ता और कुरकुरी मसाला पूड़ी बनाने के लिए सामग्री

खस्ता मसाला पूड़ी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- गेहूं का आटा (2 कप), बेसन (आधा कप), सूजी (आधा कप), हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट (1 चम्मच), जीरा, अजवाइन, चिली फ्लेक्स (मोटी कुटी हुई लाल मिर्च), धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, चुटकी भर हींग, नमक स्वादानुसार, बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता, तेल (1 चम्मच) और तलने के लिए।

कुरकुरी और स्वादिष्ट मसाला पूड़ी बनाने की विधि

मसाला पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक परात या बड़ी बाउल में गेहूं का आटा लें। अब इसमें थोड़ा सा बेसन और सूजी मिलाएं। सूजी से पूड़ी खस्ता बनती है और तेल कम सोखती है, वहीं बेसन से उसका टेस्ट बढ़ जाता है। अब इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट एड करें, साथ में जीरा और हाथों से मसलकर अजवाइन भी मिला दें। अगर आपके पास चिली फ्लेक्स है तो जरूर डालें, इससे पूड़ी का रंग और स्वाद दोनों अच्छे आते हैं।

अब बारी है पूड़ी में कुछ बेसिक मसाले मिलाने की। आपको आटे में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, चुटकी भर हींग और स्वादानुसार नमक मिलाना है। ऊपर से बारीक कटा हुआ ताजा धनिया पत्ता एड करें। अब आटे में एक चम्मच तेल मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गूंथ लें। मसाला पूड़ी का आटा आपको थोड़ा सा सख्त ही लगाना है।

आटा गूंथने के बाद उसे लगभग 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे सूजी फूल जाएगी और आटा अच्छी तरह सेट हो जाएगा। अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें। चकले पर थोड़ा सा तेल लगाकर इन्हें पूड़ी की शेप में बेल लें। कढ़ाही में मीडियम फ्लेम पर तेल गर्म कर लें। इसमें पूड़ी को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। आपको खस्ता और कुरकुरी मसाला पूड़ी बनकर तैयार हैं। इन्हें अचार, दही या रायते के साथ सर्व करें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।