लच्छेदार पराठे का भी स्वाद फीका लगेगा जब खाएंगे ये 16 लेयर वाला क्रिस्पी पराठा, सीख लें बनाने का तरीका

Jan 03, 2026 07:42 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Crispy Layer Paratha Recipe: क्रिस्पी और परत वाले पराठे खाने का मन होता है तो बस लच्छा पराठा बनाना याद आता है। लेकिन आज सीख लें 16 लेयर में बनने वाला मजेदार सा क्रिस्पी पराठा। जिसे बनाना मुश्किल नही है और बहुत कम समय में बनकर ये रेडी भी हो जाता है। 

लच्छेदार पराठे का भी स्वाद फीका लगेगा जब खाएंगे ये 16 लेयर वाला क्रिस्पी पराठा, सीख लें बनाने का तरीका

क्रीमी ग्रेवी हो या फिर स्पाइसी चटपटी सी सब्जी लच्छेदार पराठा खाने का मन तो सबका होता है। लेकिन हर बार वहीं एक जैसे लच्छेदार पराठे खाकर बोर हो चुके हैं। तो इस बार ट्राई करें ये 16 लेयर में बनने वाला क्रिस्पी पराठा। जो आपकी स्पेशल सब्जी और दाल के स्वाद को दोगुना कर देगी। सीख लें आसान तरीके से बन जाने वाले इस क्रिस्पी 16 लेयर वाले पराठे की बिल्कुल आसान सी रेसिपी। नोट करें बनाने का तरीका।

16 लेयर वाले पराठे बनाने की सामग्री

गेंहू का आटा

देसी घी

स्वाद के अनुसार मसाले

लेयर वाले पराठे बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले गेंहू के आटे को पानी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें।
  • ध्यान रहे कि आटा ना ज्यादा नर्म हो और ना ही ज्यादा कड़ा। चाहे तो आटा गूंथते वक्त इसमे आटे की क्वालिंटिटी के मुताबिक एक से दो चम्मच तेल डाल दें। जिससे कि आटा नर्म रहे और पराठे क्रिस्पी बनकर तैयार हो। आटे को थोड़ी देर रेस्ट होने के लिए रख दें।
  • अब तैयार आटे से गोल लोई बना लें और एक बड़ी रोटी तैयार करें। इस रोटी के ऊपर देसी घी को अच्छी तरह से लगा कर फैला दें।
  • अब घी के ऊपर थोड़ा सा लाल मिर्च, गरम मसाला, बारीक कटी हरी धनिया और नमक स्वादानुसार चुटकी भर फैलाएं।
  • अब इस तैयार रोटी को चाकू की मदद से फटाफट कई पट्टियां काटें और फिर चौकोर काट लें।
  • इन सारे चौकोर टुकड़ों को एक के ऊपर ऐसे इकट्ठा करें कि घी वाला साइड एक के ऊपर एकर रखा जाए।
  • सबसे आखिरी में टुकड़े को पलटकर घी वाले साइड को नीचे की तरफ करके रखें।
  • सूखा आटा लगाएं और इसे हाथों से थोड़ा चपटा करके बैलेंस कर लें। जिससे कि बेलन चलाना आसान हो जाए।
  • बस फटाफट इस पराठे को बेल लें और घी से सेंककर तैयार करें। क्रिस्पी, मजेदार और कई लेयर वाला मजेदार पराठा तैयार है। जिसे खाने के बाद लच्छेदार पराठे का स्वाद भी भूल जाएंगे और बस यहीं लेयर वाले पराठे की डिमांड घर में होगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।